उद्योगपती और व्यवसायी के हित में बनेगी नीति-साय

Chief Editor
4 Min Read

vishnuबिलासपुर- हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत एवं आर्थिक मंदी दूर करने केन्द्र सरकार ने कई योजनाएं संचालित की है। उनमें मुद्रा योजना भी शामिल है। केन्द्रीय इस्पात एवं खान राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने आज संभागीय चेम्बर आॅफ कामर्स द्वारा ए.एस.फन में आयोजित कान्फीडेªशन आॅफ आल इंडिया टेªडर्स (केट) के जोनल व्यापारी सम्मेलन में उक्त आशय के विचार व्यक्त किए।
केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कि आर्थिक नीतियों के कारण विगत डेढ़ वर्षों में पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। उन्हांेने कहा है कि हमें सरकार नहीं देश चलाना है। हमारे देश के लघु व्यापारी लोगों की आवश्यकता की चीजें उपलब्ध कराता है। उनकी उन्नति से ही देश की उन्नति होगी। केट 6 करोड़ छोटे व्यापारियों का संगठन है, उनकी समस्याओं को दूर करना है। व्यापारियों के सुझावांे को सुनकर हम मिल-जुलकर ऐसी नीतियां बनायेंगे, जिसमें सबका हित शामिल हो। उन्होंने कहा कि वे लगातार उद्योगपतियों और व्यवसायियों से संवाद करते रहते है। उन्हांेने बताया कि देश में स्टील और माइन्स के क्षेत्र मंे पर्यावरण की वजह से फाॅरेस्ट क्लियरेंस के 60 हजार आवेदन लंबित थे। उन्हे दूर कर वर्षों से लंबित बंद खदानों का कार्य पुनः प्रारंभ किया गया है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उद्योगपतियों और व्यवसायियों के हित में सुझावों के अनुरूप नीतियाॅ बनाई जायेगी। जिससे व्यापारियांे की समस्या का निदान होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           saayउन्होने कहा कि मुद्रा योजना के क्रियान्वयन के लिए बैंको को निर्देश दिए गए है। हम सब मिलकर समृद्ध भारत का निर्माण करें। कार्यक्रम में नागरिक आपूर्ति एवं खाद्य मंत्री श्री पुन्नुलाल मोहले ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार सबके हित में कानून बनाती है और आवश्यकतानुसार उसका संशोधन भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है। व्यापारी अपनी समस्याओं को सरकार के समक्ष सुझाव सहित प्रस्तुत करें। उनका निदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में महापौर किशोर राय ने इस अवसर पर कहा कि राज्य की समृद्धि में व्यापारियों का भी योगदान होता है। इसलिए व्यापारियों के साथ सामंजस्य कर ऐसी नीतियां बनाई जाएं जिसमें व्यापारियों के साथ देश का भी हित हो। सरकार की अपनी सीमाएं है। व्यापारियों को भी चाहिए कि वे सरकार के नीतियों के अनुरूप व्यापार का संचालन करें। कार्यक्रम में केट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.सी. भरतियां एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री प्रवीण खंडेलवाल ने आयोजन के संबंध मंे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के लिए व्यापार और आर्थिक जगत में ऐसी नीतियां बनायी जाए। जिससे देश आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो सके। सरकार व्यापारियों से कर वसूलती है तो सरकार का दायित्व बनता है कि वह व्यापारियों के हित में भी कार्य करें। कार्यक्रम का संचालन संभागीय चेम्बर आॅफ कामर्स के महामंत्री श्री बेनी प्रसाद गुप्ता ने की। कार्यक्रम में आयोजकों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दानवीर भामाशाह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, केट के उपाध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, एचडीएफसी बैंक के उत्तमसिंह अहलुवालिया, संभागीय चेम्बर आॅफ कामर्स के अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल सहित व्यापारी संघ के पदाधिकारीगण एवं विभिन्न राज्यों एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो से आएं व्यापारी संघ के पदाधिकारी तथा नगर के व्यवसायी, उद्योगपति एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Share This Article
close