कांग्रेसियों ने मनाया हाईकमान का जन्मदिन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20151209_120547बिलासपुर– जिला कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन उत्साह और सादगी के साथ मनाया गया। उपस्थित कांग्रेसियों ने इस मौके पर एक दूसरे से गले मिलकर कांग्रेस सुप्रीमों के जन्मदिन की बधाई दी। केक काटकर ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना की। उत्साहित कांग्रेसियो ने  मिठाई का भी वितरण किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       उपस्थित लोगों को पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव,शहर कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर,जिला काग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण राजेन्द्र शुक्ला,वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवा मिश्रा,संभागीय प्रवक्ता अभयनारायण राय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामशरण यादव ने संबोधित किया।

                   उपस्थित कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए उनके योगदान को याद किया। अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सोनिया गांधी ने हमेशा से भारतीय मूल्यो,परंपराओं और सिद्धांतों का आदर किया है। उन्होने कांग्रेस परिवार को हमेशा से भारत भारतीय और भारतीयता की रक्षा के लिए उत्साहित किया है।

                   अटल ने कहा कि सोनिया गांधी ने गांधी नेहरू के मूल्यों की राजनीति को महत्व देते हुए देश के लिए अपना सबकुछ खो दिया है। बावजूद इसके उन्होने कभी हार नहीं मानी। उनकी त्याग तपस्या और बलिदान को देश वासी हमेशा याद रखेंगे। अटल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रायोजित विवाद है। हेराल्ड गांधी परिवार की संपत्ति है। जनता सब कुछ जानती है। एक दिन  वेवजह कारणों से परेशान करने वालों को जनता जरूर जवाब देगी।

           कार्यक्रम के अंत में सभी कांग्रेसियों सोनिया गांधी जिन्दाबाद के नारे लगाये। गले से मिलकर एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी।

close