सीयू मे हुआ खेल प्रतियोगिता का समापन

Chief Editor
2 Min Read

ethletics2बिलासपुर। गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय स्थापना दिवस 2016 के उपलक्ष्य मे दिनांक 11 जनवरी 2016 से 16 जनवरी 2016 तक विश्वविद्यालय खेल प्रांगण मे अंतर संकाय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे विश्वविद्यालय के सभी नौ संकायों से लगभग ग्यारह सौ पचास विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्य तौर पर बास्केटबाल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, धीमी साइकल दौड़, टग ऑफ वार, क्रिकेट तथा एथलेटिक्स के विभिन्न क्रिया कलाप हुए। कला संकाय 74 अंकों के साथ ओवर ऑल चैम्पियन बना और कॉमर्स एंड मैनेजमेंट 51 अंकों के साथ उपविजेता रहा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      ethletics1                            इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन एथलेटिक्स के विभिन्न क्रिया कलाप हुये तथा सभी विजयी प्रतियोगियों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस॰ पी॰ सिंह एवं विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एस॰ वी॰ एस॰ चौहान ने सभी विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किये। प्रोफेसर एस॰ पी॰ सिंह ने कहा की खेल ही जीवन का आधार है, जो समझ पाया उसके भविष्य में संभावनाएं अपार हैं। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एस॰ वी॰ एस॰ चौहान ने कहा की वर्तमान युग में यदि मनुष्य तनाव से मुक्त जीवन चाहता है और एक स्वस्थ जीवन व्यतीत करना चाहता है तो खेल कूद ही उसका आधार है। प्रोफेसर विसन सिंह राठौर ने स्वस्थ जीवन के लिए मनुष्य को खेल कूद में कुछ समय अवश्य व्यतीत करना चाहिए। इस अवसर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

close