संघर्ष के बाद मिलती है सफलता—अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

scool ke varshikotasav me samil hue nagriya prashasan mantri  (2) बिलासपुर—छात्र  धैर्य और आत्मविश्वास के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ें। सफलता कदम जरूर चूमेगी। युवा हमारे राष्ट्र की शक्ति हैं। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणिज्यककर मंत्री अमर अग्रवाल ने आज जमुना प्रसाद वर्मा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में छात्रों को संबोधित करते हुए कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

           नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि हमारे देश में सर्वाधिक युवा हैं। युवा अपनी शक्ति को पहचाने । मंत्री ने कहा कि महापुरूषों की जीवनी पढ़ने वालों को भली भांति पता है कि जीवन में संघर्ष है बेशक सफलता शीघ्र नहीं मिलती लेकिन अंत में कोशिश करने वालों की ही जीत होती है। अग्रवाल ने कहा कि युवा अपनी सकारात्मक उर्जा के साथ क्षमता का विकास करते हुए लक्ष्य की ओर बढ़ें। सफलता जरूर मिलेगी। उन्होंने  छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में नृत्य, गीत, संगीत विधा भी जरूरी है। शिक्षा से आर्थिक जरूरतें पूरी होती है। परन्तु जीवन की संपूर्णता के लिए सभी विधाओं का ज्ञान होना आवश्यक हैं। मंत्री अग्रवाल ने महाविद्यालय की पत्रिका का विमोचन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष कु. गौरी दत्त को गोल्ड मेडल प्रदान किया।

                  इस मौके पर महापौर किशोर राय ने कहा कि  युवा शिक्षा प्राप्त कर नयी उचाइयों को प्राप्त करें। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष गौरी दत्त ने महाविद्यालय में आडिटोरियम और एवं अध्ययन कक्ष की मांग की।

            निकाय मंत्री अग्रवाल ने महाविद्यालय को नेटसे ए ग्रेड प्रदान किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि छात्र अपने जीवन में उचाइयों को प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारण कर अध्ययन करें। असफलता से कभी निराश होंने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है। scool ke varshikotasav me samil hue nagriya prashasan mantri  (4)

यूथ कार्निवाल
नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने डी.पी. विप्र. महाविद्यालय वार्षिकोत्सव यूथ कार्निवाल में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुन्दर लाल शर्मा, विश्वविद्यालय के उप कुलपति वंश गोपाल सिंह ने की। इस अवसर पर महापौर किशोर राय, महाविद्यालय प्रशासन समिति के डॉ. के.के. शर्मा उपस्थित थे।

                   नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी उर्जा को सृजनात्मक कार्यों में लगाएं।  देश प्रगति करेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष उप कुलपति वंश गोपाल ने कहा कि यह देश युवाओं का है। युवाओं को सर्वाधिक प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि राईट परसन के लिए राइट टाइम चुनना आवश्यक है। उन्होंने महापुरूषों का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें क्षमता के अनुसार लक्ष्य का चयन करना चाहिए।

close