गृहमंत्री के स्वास्थ्य में सुधार

cgwallmanager
2 Min Read

IMG_20160211_180155_179रायपुर। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने सड़क दुर्घटना में घायल गृह, जेल और लोक स्वास्थ्य यात्रिकी मंत्री रामसेवक पैकरा और उनके सहयात्रियों से गुरुवार दोपहत अस्पताल में मुलाकात की। डॉ. सिंह ने श्री पैकरा सहित सभी तीन घायलों की सेहत का हालचाल पूछा और उन्हें जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। मालूम है कि पैकरा बुधवार रात सूरजपुर जिले के प्रवास के दौरान एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनके साथ उनके वाहन चालक जसवीर सिंह तथा दो अन्य सहयोगी अशोक गुप्ता और विजय तिवारी भी जख्मी हो गए थे। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री श्री पैकरा और सभी घायलों का हौसला बढ़ाया। डॉ. सिंह ने अस्पताल के चिकित्सकों से उनके इलाज की व्यवस्था के बारे में भी पूरी जानकारी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

            डॉक्टरों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने श्री पैकरा और अन्य घायलों के एक्सरे आदि की रिपोर्ट भी देखी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पैकरा के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। चिन्ता की कोई बात नहीं। उन्हें और उनके घायल सहयोगियों को सर्वोत्तम इलाज की सुविधा दी जा रही है। श्री पैकरा के पैर की हड्डी में फैक्चर हुआ है। अगले 24 घंटे में पैर में सूजन कम होने पर उनका ऑपरेशन कुशल डॉक्टरों की निगरानी में किया जाएगा।

Share This Article
close