धान बोरे में दबकर महिला की मौत

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

Chhattisgarh.Policeबिलासपुर–सीपत थाना क्षेत्र के  पंधी स्थित मनोकामना मिल में काम करने वाली एक महिला की बोरे में दबकर मौत हो गयी है।महिला का नाम जल बाई पति रामजी धृलहरे हैं। जानकारी के अनुसार जल बाई पिछले दो साल से मनोकामना राइस मिल में मजदूरी करती था। आज सुबह मशीन सफाई के दौरान धान का बोरा धसकने से चपेट में आ गयी। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजी निवासी जलबाई की धान के बोरे में दबने से मौत हो गयी। जल बाई पंथी स्थित राइस मिल में पिछले दो साल से मजदूरी करती थी । हमेशा की तरह आज भी मशीन की सफाई करने चढी । इसी दौरान धान का बोरा खिसकने से चपेट में आ गयी। महिला को उपचार के लिए बिलासपुर लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीपत पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार हादसा कैसे हुआ जांच के बाद ही पता चलेगा।

close