छात्राओं को साइकिल और सफाई का तोहफा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

vipsबिलासपुर—फोरम ऑफ विमेन इन पब्लिक सेक्टर, एसईसीएल की सदस्याओं ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूम-धाम से मनाया। इस अवसर पर तेजस्विनी कन्या छात्रावास की छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             फोरम ऑफ विमेन ने छात्राओं में साइकिल के अलावा व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्री सामाग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर उन्हें स्वच्छता और उससे संबंधित जानकारी भी दी गयी।

                             इस अवसर पर एसईसीएल विप्स की समन्वयक अनुपमा आनंद टेंम्भुर्णीकर, नमिता दीक्षित, चम्पा भट्टाचार्य, खिमिया मनवानी, वहीदा मुश्ताक, पुष्पा सिंह, प्रवीणा गांधी और हिमेश्वरी विशेष रूप से उपस्थित थी।

                                    तेजस्विनी कन्या छात्रावास की तरफ से उषा पिंपरीकर और  मंगला देशपाण्डे उपस्थित थीं।  छात्राओं ने गीतों की संदर प्रस्तुति भी दी।

 

close