बजटः साथ के साथ सबका विकास-भाजपा

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

raman_singh_newsawanniबिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बजट को सबका साथ सबका विकास का बताया है। भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी राज्य की प्रगति में व्यापार और उद्योग का बड़ा योगदान होता है। मुख्यमंत्री ने इस बात को ध्यान में रखते हुए मंदी के दौर से गुजर रहे छत्तीसगढ़ के स्टील उद्योग को भारी राहत दी है। वेट दर को 5 प्रतिशत से घटाकर 2 प्रतिशत किया है। सवन्नी ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ का लौह उद्योग दूसरे स्थान पर आता है।  वेट दर में कमी करने से लौह उद्योग को नया जीवन मिलेगा। सरकार के राजस्व में वृद्धि तो होगी ही साथ ही हजारो लोगों को रोजगार का अवसर भी मिलेगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          IMG-20160225-WA0019भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने कहा कि विकास पर व्यय को 21 प्रतिशत बढ़ाया गया है। सूखे की स्थिति के बावजूद 76 प्रतिशत जीडीपी का लक्ष्य रखा गया है। साईकल  से वेट समाप्त करने से लोगों को राहत होगी। मोबाईल पर वेट 14 से 5 प्रतिशत और घी खोवे आदि पर वेट समाप्त किया गया है। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक पका हुआ भोजन अस्पतालों में प्रति मरीज को भोजन पर प्रतिदिन 100 रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है स्वागत योग्य है।

                    IMG_20160226_112224महापौर किशोर राय और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजा पाण्डेय ने कहा कि सभी गांवो में 2017 तक बिजली पहुचाने का लक्ष्यए सड़को के निर्माण में 6600 करोड़ का प्रावधान इलेक्ट्रॉनिक क्लस्टर का निर्माण की घोषणा राहत देने वाली है। उन्होंने मुख्यमंत्री की दूर दृष्टि की सराहना की है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना में सहायता राशि 30 हजार से बढ़ा कर 50 हजार, 60 साल से ऊपर आयु के लोंगो को अतिक्ति 30 हजार की सहायता जनहित में उठाया गया बहुत बड़ा कदम है।

                    भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बजट की प्रशांसा करते हुये कहा कि बिलासपुर के अरपा भैंसाझार परियोजना को पूर्ण करने में  169 करोड़ दिये गये है। जिले के किसान लाभांवित होंगे। किसानों ने विपरीत परिस्थितियों में मेहनत कर हमें कृषि कर्मण पुरस्कार दिलाया है। फसल बीमा में 200 करोड, सिंचाई के लिए 2574 करोड़ए केलो सिचाई परियोजना पर 47 करोड़ए अरपा योजना पर  169 करोड़ खर्च किये जाएगे।  कृषि भूमि जांच के लिए  19 करोड़ से  प्रयोग शाला की स्थापना होगी।

                      भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेश तम्बोली और मंडल अध्यक्ष महामंत्री और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधोसंरचना विकास में मुख्यमंत्री ने अपने बजट में विशेष ध्यान दिया है। सिम्स बिलासपुर के नवीन भवन निर्माण की बात बजट में शामिल किया गया है। बजट में युवाओं का खासा ध्यान रखा है। 5 लाख से अधिक छात्रों के कौशल विकास के लिए 5 करोड़ का प्रावधान देकर युवाओं को दक्षता प्रदान कर स्वावलंबी बनाने का कार्य किया जाएगा। आजीविका महाविद्यालय के लिए 8 करोड़ प्रावधान हर हाथ में हुनर जैसे चमत्कारिक शब्द को पूरा करने वाला है। 74 हजार से अधिक युवा छात्रों के लिए 80 हजार करोड़ का प्रावधान कर प्रदेश के मुखिया ने डिजीटल और आधुनिक भारत की परिकल्पना को पूर्ण करने का कार्य किया है।

 

close