बेमौसम बरसात ने किया निगम का कचरा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

R_CT_RPR_545_14_BAARISH_VIS_VISHAL_DNGबिलासपुर–पिछले दो दिनों से मौसम में अचानक बदलाव से शहर का जन जीवन प्रभावित हुआ है।  प्रदेश के अन्य कई हिस्सों के अलावा बिलासपुर में भी रुक-रुक के बारिश हो रही है। बेमौसम बारिश से एक तरफ जहां तापमान में कमी दर्ज हुई है तो शहर में बारिश के साइड इफेक्ट भी सामने आ गया है। शहर के सार्वजनिक क्षेत्रों खासकर पुराने बस स्टैंड क्षेत्र,निचली बस्तियों और सब्जी मंडी का हाल बेहाल है। शुक्र है कि अभी बारिश का मौसम नहीं है..अन्यथा शहर की स्थिति देखने ही लायक होती।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  दो दिन की बारिश ने ही जल निकासी की पुरानी समस्या को एक बार फिर से सामने ला दिया है।  लम यह है कि शहर में जगह-जगह कीचड़ और जल भराव जैसी स्थिति बनी हुई है। पार्षद लोग इस समय तीर्थाटन कर रहे हैं। निगम प्रशासन भी खामोश है। शहर में अभी तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी भी चल रही है। जनजीवन पर खासा असर पड़ रहा है।

              मौसम विभाग की माने तो ओडिशा से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक एक द्रोणिका बना है। जिसके चलते मौसम में अचानक बदलाव आया है। मालूम हो कि मार्च के पहले हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। तापमान मार्च महीने में ही 40 डिग्री के आसपास तक पहुंच गया था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मौसम में आये अजीबो-गरीब बदलाव के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन निगम व्यवस्था को चेतावनी भी दिया है। इधर निगम पार्षदों का दल आपसी मनमुटाव को सुलझाने तीर्थाटन कर रहे हैं। बावजूद इसके मनमुटाव दूर नहीं हो रहा है। हां निगम वासियों को बेमौसम बारिश ने जरूर परेशान किया है।

 

Share This Article
close