रिपोर्ट लिखाने पहुंचे वृद्ध को आरक्षक ने पीटा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

TORAVA THANAबिलासपुर—लालखदान से मारपीट की शिकायत लेकर तोरवा थाना पहुंची एक दम्पत्ती के साथ प्रधान आरक्षक ने मारपीट की है। मीडिया के सामने आने के बाद वृद्ध दम्पती को मुलायजा के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। फिलहाल तोरवा थाना प्रधान आरक्षक को बचाने भरसक प्रयास कर रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार लालखदान निवासी लक्ष्मी पाटिल पति भीमा पाटिल सांई मंदिर में चौकीदारी करता है। मंदिर के पास से ही एक तबेला है। तबेला किसी सुमौद मौर्य का बताया जा रहा है। सुमौद की गाय हमेशा सांई मंदिर में घुस कर चावल खा जाती थी। जिसकी शिकायत वृद्ध दम्पत्ती ने सुमौद मौर्य से की। शिकायत सुनते ही आपे से बाहर हो गया। रोजाना की शिकायत से परेशान सुमौद ने दोनो को बत्ते से जमकर पीटा।जिससे दोनो बृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।

                         तबेला संचालक से पिटने के बाद वृद्ध दम्पति मामले की शिकायत लेकर तोरवा थाना पहुंचा। शिकायत दर्ज कराने की बात सुनकर तोरवा थाना का प्रधान आरक्षक धर्मेन्द यादव बेच नंम्बर 789 आग बगुला हो गया। उसने भीमा पाटिल को बाल पकड़ कर जमकर पीटा। साथ ही उसने कहा कि मामला दर्ज नहीं किया जाएगा। जो करना है कर ले।

                         मारपीट की जानकारी लगते ही मीडिया भी तोरवा थाना पहुंच गया। पी़डित लक्ष्मी और पति भीमा पाटिल को थाने के सिपाही आनन फानन में जिला चिकित्सालय भेज दिया। पाटिल की अवाज को दबाने का भरसक प्रयास किया। इतना ही नहीं प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र यादव को बचाने पूरा थाना एक हो गया। सिपाहियों और अन्य लोगों ने बताया कि बृद्ध दम्पत्ति से मारपीट नहीं की गयी है। तोरवा पुलिस ने सुमौद मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रधान आरक्षक धर्मेन्द्र यादव को कार्रवाई से बाहर रखा है।

 

close