रेल कर्मियों की भावभीनी विदाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160331_160442_1CSबिलासपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत् 22 रेलकर्मी 31 मार्च 2016 को सेवानिवृत्त हुए। मंडल रेल प्रबंधक सभा कक्ष में आयोजित समारोह के दौारन सभी 22 सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान किया गया। ए.व्ही.एस.नेहरू, मंडल कार्मिक अधिकारी ने सेवानिवृत्ति का समस्त प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात, सेवा मैडल वितरित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                          कार्यक्रम में चौर कर्मचारियों रंगीलाल यादव, पाइंट मेन बीरसिंहपुर को 27,620 रूपये,  सपन कुमार गुप्ता लोको पायलट बिलासपुर को 19,404 रूपये,अकरूरा चरण मोहंती स्टेशन अधीक्षक झाराडीह को ृृ51,900 रूपये और शेख अफ्सर अली लोको पायलट बिलासपुर को 29,146 रूपये का दुर्घटना राहत पुरस्कार भेंट किया गया।

                         सेवानिवृत 22 रेलकर्मियों मे एक कर्मचारी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिया है। दो कर्मचारियों के मृत्यु हो जाने के कारण उनका समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र, मेडिकल संबंधी कागजात परिजनों को प्रदान किया गया।

           इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन, सहायक कार्मिक अधिकारी एस.एस.राव, सहा. मंडल वित्त प्रबंधक  ए.के.पण्डा, मुख्य कल्याण निरीक्षक, जी.आर.सुब्रमनियन और अन्य कल्याण निरीक्षक उपस्थित थे। मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 22 रेलकर्मियों मे परिचालन विभाग से 05, इंजीनियरिंग विभाग से 05, यांत्रिक विभाग से 02, विद्युत विभाग से 05, वाणिज्य विभाग से 01, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 01, चिकित्सा विभाग से 01 तथा सुरक्षा विभाग से 02 कर्मचारी शामिल हैं।

 

close