मंत्रालय पाते ही गृहमंत्री ने दिये निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

grihmantriरायपुर। छत्तीसगढ़ के गृह और जेल मंत्री रामसेवक पैकरा ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने फर्जी चिटफंड कंपनियों के खिलाफ जांच में तेजी लाते हुए लोगों के पैसे नहीं लौटाने वाले कंपनियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई करने कहा है। गृहमंत्री ने बुधवार को अपने निवास पर रायपुर एवं दुर्ग पुलिस रेंज के महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक लेकर दोनों रेंजों के सभी जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय, जेल एवं होमगॉर्ड के महानिदेशक गिरिधारी नायक और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्त वार्ता) अशोक जुनेजा भी शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            गृहमंत्री ने पुलिस अधीक्षकों को प्रदेश के सीमावर्ती जिलों राजनांदगांव, गरियाबंद और महासमुंद में नक्सल गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को पूरी तरह अलर्ट रहने कहा। श्री पैकरा ने प्रदेश में दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट के इस्तेमाल को लेकर चल रहे सघन अभियान को जारी रखते हुए इसके इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करने सतत जागरूकता अभियान भी संचालित करने के निर्देश दिए।

                               बैठक में रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री जी.पी. सिंह, दुर्ग के पुलिस महानिरीक्षक प्रदीप गुप्ता, रायपुर जिले के पुलिस अधीक्षक बी.एन. मीणा, धमतरी के पुलिस अधीक्षक मनीष शर्मा, बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक अनिल तुकाराम कांबले, दुर्ग के पुलिस अधीक्षक मयंक श्रीवास्तव, राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक पी. सुंदरराज, बेमेतरा के पुलिस अधीक्षक श्री डी.आर. मनहर, बालोद के पुलिस अधीक्षक आरिफ हुसैन, कवर्धा के पुलिस अधीक्षक  राहुल भगत और महासमुंद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा मौजूद थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close