एसीबी कार्रवाई..अधिकारियों के घर से करोड़ों का खुलासा

BHASKAR MISHRA
  •  निगम अधिकारी बरूआ के घर जर्मन पिस्टल, दयामणि मिंज के घर से मिली करोड़ो की संपत्ती, पाठक का बलिया में हाटल व्यवस्या,रविवि कुलपति चन्द्राकर के घर करोड़ों की जमीन के दस्तावेज

बिलासपुर/रायपुर— ईओडब्लू और एसीबी की संयुक्त टीम ने आज प्रदेश के आठ स्थानों पर दस से अधिक 6/11/2002 5:31 PMअधिकारियों के 6/11/2002 5:50 PMठिकाने पर छापा मारा। अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। एसीबी टीम की छापामार कार्रवाई की रणनीति एक महीने पहले से ही तैयार थी। चुनिंदा अधिकारियों की लगातार मिल रही शिकायतों की जांच कर रही थी। मामले को पंजीबद्ध करने के बाद सक्षम न्यायालय से सर्च वारंट हासिल कर आज तड़के आठ अधिकारियों के दस ठिकानों पर टीम ने छापा मारा। प्रांरंभिक जानकारी के अनुसार रायपुर,दुर्ग,बिलासपुर,कोरबा,रायगढ़  के अधिकारियों के ठिकाने से भारी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति पायी गयी है। खबर लिखे जाने तक ठिकानों में ईओडब्लू और एसीबी की छापामार कार्रवाई चल रही थी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             सर्च वारंट हासिल करने के बाद राजधानी समेत प्रदेश के आठ जिलों में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर ईओडब्लू और एसीबी की टीम ने आठ कर्मचारियों के दस ठिकानों पर छापा मारा। कोरबा पीएमजीएसवाय कार्यपालन अभियंता शुभनारायम पाठक के दो ठिकानों पर एसीबी ने छापामार कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में कागजात और आय से अधिक संपत्ति का व्योरा हासिल किया है। अभी तक की कार्रवाई में एसीबी को पाठक के बिलासपुर स्थित श्रीकांत ऊषा हाइट्स से चालिस 35 लाख रूपए नगद मिले हैं। पाठक परिवार के सदस्यों ने तकिेए के कवर में 35 लाख रूपए तकिए के कवर में भरकर बाहर फेंक दिया। एसीबी टीम ने उसे तत्काल बरामद किया है।  पाठक के घर से कई जमीनों के कागजात,तीन मकान,चांटीडीह में जमीन और उत्तरप्रदेश के बलिया जिले में आलीशान हॉटल होने की जानकारी मिली है। एसीबी की एक अन्य टीम ने पाठक के रायपुर वैशाली नगर फेस-2 स्थित घर से भी कई दस्तावेज जब्त किये हैं। सरकंडा स्थित देवनंदन नगर में भी एस.एन पाठक के घर में टीम ने छापा मारा है।  कार्रवाई में आय से अधिक संपत्ति की जानकारी मिली है।  IMG-20160409-WA0002

                      एसीबी ने  बिलासपुर नगर निगम में पदस्थ कार्यपालन यंत्री के घर पर भी छापा मारा है। बरूआ के राजकिशोर नगर स्थित मकान से एसीबी को 2 मंहगे मकान के कागजात मिली हैं। बरूआ के घर से मटियारी में ऐश ब्रिक्स की फैक्टरी के कागजात मिले हैं। दो महंगी गाड़ियों के अलाव एक लाख चालिस हजार नगद भी बरामद हुआ है। एसीबी ने सुरेश बरूआ के लड़के अभय बरूआ के ड्रायवर मनोज के घर से जर्मन मेड पिस्टल बरामद किया है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गयी है।

                        IMG-20160409-WA0004 संयुक्त टीम ने बिलासपुर स्थित अरूण शर्मा के निवास पर भी छापा मारा। अरूण शर्मा घरघोड़ा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हैं। छापामार कार्रवाई में टीम को तीन मकानों के अलावा काम्पलेक्स होने की जानकारी मिली है। काम्पलेक्स में 12 दुकाने हैं। इसके अलावा आभूषण और बेनामी संपत्ति की भी जानकारी मिली है।

              रायपुर में अतिरिक्त संचालक नागरिक आपूर्ती निगम दयामणि मिंज के कई ठिकानों पर एसीबी ने दबिश दी है। मिंज के निवास से करोड़ों की जमीन और कई मकानों के दस्तावेज मिले हैं। दयामणि मिंज बिलासपुर में खाद्य अधिकारी रह चुकी हैं। छापामार कार्रवाई में एसीबी को नेहरू नगर और पारिजात कास्टल मकान होने की पुष्टि हुई है। बिलासपुर के रानीगांव में मिंज का 20 एकड़ का फार्म हाउस है। मिंंज के नाम रतनपुर में तीन एकड़ जमीन और बैंको में तीन दर्जन से अधिक खातें हैं। मिज के घर से 60 लाख की एफ डी मिली है।

                                  रायगढ़ पीेएमएसजीवाय सब इंजीनियर अरविंद राही के घर से एसीबी को दो मकानों के कागजात के अलावा रेस्टोरेन्ट की जानकारी मिली है। बिलासपुर में अरविन्द राही का चांटीडीह सीपत रोड पर तीन मंजिला काम्पलेक्स है। एक दर्जन से अधिक जमीन के कागजात एसीबी को मिले हैं। एसीबी ने अभी तक भारी मात्रा में बरामद जेवरों का मूल्यांकन नहीं किया है।

   IMG-20160409-WA0003                            एसीबी को राजीव गांधी शिक्षा मिशन के संयुक्त संचालक हरेराम शर्मा के घर से एक मकान,सात एकड़ जमीन से जुड़े मिले हैं। हरेराम शर्मा का टाटीबंध,बोरियाकला में मकान है। नया रायपुर में दो बड़े प्लाट की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि छापामार टीम को कुछ ऐसी भी जानकारी मिली है जिससे यह साबित होता है कि हरेराम शर्मा अपने भाई के साथ कोयले का कारोबार करते हैं। हैदराबाद में उन्होने निवेश किया है।

                    IMG-20160409-WA0001 ईओडब्लू और एसीबी की टीम आज रविशंकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के.के.चन्द्राकर के रायपुर स्थित घर भी छापा मारा। छापे के दौरान चालिस लाख की एफडी,हाइसिंग बोर्ड और हीरापुर में मकान के अलावा कार्पोरेशन गुमा में बीस एकड़ जमीन के दस्तावेज मिले हैं। सर्च के दौरान चन्द्राकर के घर से बैंक लाकर की भी जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि लाकर में भारी मात्रा में सोने के जेवरात रखे गए हैं। जिसका मूल्यांकन अभी होना बाकी है।,

                      हालांकि एसीबी की टीम ने खबर लिखे जाने तक मीडिया के सामने कुछ भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के  एसीबी और ईओडब्लू की नजर मुंगेली जिले के कई बड़े अधिकारियों पर भी है। संभावना जताई जा रही है कि संयुक्त टीम की छापामार कार्रवाई की गाज किसी भी दिन अधिकारियों पर गिर सकती हैं। कई अधिकारी सतर्क भी हो गये हैं। जानकारी के अनुसार मुंगेली के कई जिम्मेदार अधिकारियों ने नियमों को ताक पर रखकर अधाधुंध रकम बटोरा है। जिनकी हालत अभी से पतली है।

close