नक्सल समस्या ने निपटने केंद्र से मिलेगी मदद-राजनाथ

Shri Mi
2 Min Read

IMG_20160416_143655_840रायपुर। केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह कहा है कि नक्सलवाद वास्तव में हमारे लोकतंत्र के लिए गंभीर चुनौती है। कानून व्यवस्था और विकास दोनों ही मोर्चे पर हम जनसहयोग से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वचनबद्ध है।राजनाथ सिंह ने शनिवार को रायपुर में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में एक उच्च स्तरीय बैठक में इस आशय के विचार व्यक्त किए। केन्द्रीय गृहमंत्री ने नक्सल प्रभावित इलाकों में नई पीढ़ी के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार प्रशिक्षण तथा आम जनता की सुख-सुविधा के लिए मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और विकास गतिविधियों की प्रशंसा की। केन्द्रीय गृहमंत्री ने कहा कि नक्सल प्रभावित इलाकों में केन्द्रीय सुरक्षा बलों सहित राज्य पुलिस के जवानों का भी मनोबल बहुत ऊंचा है और वे पूरी गंभीरता से अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं। केन्द्रीय गृहमंत्री ने अधिकारियों से प्रभावित इलाकों में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान और विकास गतिविधियों की जानकारी ली।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में नवीन विश्राम गृह के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ की नक्सल समस्या से निपटने के विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आम जनता की सामाजिक-आर्थिक बेहतरी के विभिन्न उपायों सहित सड़कों, पुल-पुलियों के निर्माण, कृषि विकास, सिंचाई और संचार व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, बैंक सुविधा आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य और केन्द्र दोनों मिलकर प्रदेश की नक्सल समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से निपटने के लिए केन्द्र से भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति आभार प्रकट किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close