बिलासपुर—रतनपुर के घुक्सा पहाड़ी में लगी आग लगातार फैलती जा रही है। आग ग्रामीणो के घर तक पहुंच गयी है। वन विकास निगम के अधिकारी आग पर काबू पाने की बात कह रहे हैं।
कुछ दिन पहले लखनी देवी मंदिर के घुक्सा पहाड़ में आग लगी। आग धीरे धीरे ग्रामीणों के घर तक पहुंच चुकी है। आग को अभी तक नियंत्रित नहीं किया जा सका है। कल सुबह एक बार फिर से जंगल की आंग भड़क गयी। देखते ही देखते सागौन के जंगल पूरी तरह जल गये। वन विभाग को ग्रामिणो ने आग लगने की जानकारी दी लेकिन विभाग के एक भी अधिकारी मौके पर नही पहुंचे। अब आग का रूख जंगल से नीचे ग्रामीणो की बस्ती की ओर है। दो घरो के कुछ हिस्सों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है। जिसे नगर पंचायत रतनपुर दमकल के सहयोग से नियंत्रित किया गया।े
जानकारी के अनुसार आग सब स्टेशन तक पहुच चुकी है। जिसके चलते बिजली संकट होने की आशंका भी है। लगातार फैलती आग को बुझाने का प्रयास करने की बजाए अधिकारी मौके से नदारद हैं। डीएफओ बिलासपुर ने बताया की सागौन के प्लांटेशन वन विकास निगम के क्षेत्र में आता है। सूचना मिलने पर वन अमले ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पा लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग पूरी तरह से उदासीन है। आग का रूख गांव की ओर है। जिसके चलते वे लोग परेशान हैं। आग को लगे एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। लेकिन अधिकारियो को लापरवाही के चलते आग पूरी तरह नही बुझाया जा सका है। आग बार-बार लग रही है। इस आग से दुर्लभ पेड़ पौधे तो नष्ट हो ही रहे है। साथ ही वन्य जीवो के जीवन पर भी खतरा मण्डराने लगा है।