बिलासपुर—आईजी बंगले के सामने कुछ दूरी पर एक युवक की सड़ी गली लटकती लाश मिली है। लाश मिलने की खबर से शहर में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर लाश को नीचे उतारा।
आईजी बंगले से चंद कदमों की दूरी पर पेड पर एक युवक की लाश मिलने की सूचना से आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लाश पेड़ की डाली में लटका हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गयी। पंचनामा के दौरान पता चला कि अज्ञात युवक ने हरे रंग के गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है। काफी मशक्कत के बाद लाश को पेड़ से नीचे उतारा गया। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। लाश सड़ी-गली अवस्था मेंं मिली है। शरीर से काफी दुर्गन्ध आ रहा था।
पुलिस ने लाश को नीचे उतारकर मरच्यूरी भेज दिया है। लाश किसकी है अभी तक नहीं पता किया जा सका है। युवक का रहने वाला है और किन कारणो से फांसी लागाया इसकी भी जानकारी अभी पुलिस के पास नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लाश दो दिन पुरानी है। शरीर पूरी तरह सडं चुका है। चेहरा भी बिगड चुका है। पोस्ट मार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा कि कि यह हत्या है या आत्म हत्या।