मजदूर दिवस पर विचारगोष्ठी का आयोजन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160331-WA0004बिलासपुर— मजदूर दिवस पर असंगठित क्षेत्र के मजदूर एवं वर्तमान कानून विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। रेलवे कामगार मजदूर युनियन के बैनर तले एक मई को विशाल सम्मेलन का आयोजन गुजराती समाज भवन टिकरापारा में किया जायेगा। कार्यक्रम में रेलवे मालगोदाम के मजदूरों के अलावा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के मजदूरों को आमंत्रित किया गया है।

                          रेलवे कामगार मजदूर यूनियन के नेता अभयनारायण राय ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। विचार गोष्ठी का विषय असंगठित क्षेत्र के मजदूर एवं वर्तमान कानून तय किया गया है। मजदूरों की समस्याओं पर श्रम अधिकारी दीपक पाण्डेय,सीजी वाल के मुख्य संपादक रूद्र अवस्थी और वरिष्ठ पत्रकार मनोज सिंह बघेल पर प्रकाश डालेंगे।

                                 अभय नारायण ने बताया कि कार्यक्रम और सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद लखन लाल साहू होंगे। चेम्बर्स ऑफ कामर्स के संभागीय महामंत्री बेनी गुप्ता अध्यक्षता करेंगे। इस मौके पर दीपक साहू अध्यक्ष जिला पंचायत, अटल श्रीवास्तव महामंत्री प्रदेश कांग्रेस, राम सिंह यादव अध्यक्ष नया माल गोदाम ट्रक मालिक संघ, राजेन्द्र शुक्ला अध्यक्ष जिला कांग्रेस, महेश दुबे अध्यक्ष आदर्श युवा मंत्र, नरेन्द्र बोलर अध्यक्ष शहर कांग्रेस, शेखनजरूद्दीन नेता प्रतिपक्ष नगर निगम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद होंगे।

                             कार्यक्रम का आयोजन एक मई को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे के बीच गुजराती समाज भवन टिकरापारा में किया जाएगा। इस मौके पर रेलवे के सभी मजदूर संगठन के प्रतिनिधि, जिले और शहर के मजदूर नेतागण, रेलवे जोन क्षेत्र के बिलासपुर समेत सभी मालगोदामों के मजदूर बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। यूनियन के संरक्षक अभयनारायण राय और तेजेन्दर सिंह बाली ने सभी संगठनों से सम्मेलन और विचार गोष्ठी में उपस्थित होने की अपील की है।

close