दुनिया की तरक्की के पीछे श्रमिकों की अहम भूमिका-अमर

Shri Mi
3 Min Read

sramik diwasबिलासपुर। नगरीय प्रशासन, उद्योग एवं वाणज्यिककर मंत्री अमर अग्रवाल रविवार को प्रियदर्शनी भवन इंदिरा विहार सरकण्डा में श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित श्रमवीर सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होने कहा कि दुनिया की तरक्की के पीछे श्रमिक हैं। उसकी बुनियाद श्रम है। आज हम संकल्प लेने के लिए एकत्र हुए हैं कि अपने श्रम से देश को उंचाईयों तक ले जायेंगे और देश की खोई हुई प्रतिष्ठा को पुर्नस्थापित करेंगे।नगरीय प्रशासन मंत्री ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रमेव जयते का नारा देते हुए संगठित और असंगठित क्षेत्र सहित सभी क्षेत्र के श्रमिकों के कौशल उन्नयन के लिए स्कील डेव्हलपमेंट कार्यक्रम चलाया है। उन्होंने कहा कि दुनिया को सृजन करने वाले श्रमिक का जीवन सदैव अभाव में गुजरता है। इसलिए श्रमिकों के हित में कई योजनाएं छत्तीसगढ़ शासन चला रही है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए 21 योजनाएं संचालित हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को संगठित होकर जागरूक होना होगा। उन्होंने बताया कि हर हाथ को रोजगार देने के लिए आजीविका मिशन लावलीहुड महाविद्यालय प्रत्येक जिले में प्रारंभ किया गया है। ताकि युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके। उन्होंने श्रमिकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें। हमारी भावी पीढ़ी को शिक्षित करने से देश विकसित होगा। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा गरीबों के हित में स्मार्ट कार्ड दिया जाता है। जिससे वे 50 हजार तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा लेकर ईलाज करा सकते हैं। श्री अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए शासन सबके लिए आवास योजना प्रारंभ करने वाली है। उन्होंने कहा कि श्रमिक विकास यात्रा के मील के पत्थर हैं। उनका शोषण नहीं होने दिया जायेगा।

                              कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल का सम्मान शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। इस अवसर पर दीपक जायसवाल, जे.एन.सिंह, श्री मोहम्मद युनूस, ईश्वर चंदेल, ओमप्रकाश गंगोत्री, अतुल दुबे, गणेश राम यादव, उमाशंकर गुप्ता सहित श्रमिक नेता एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close