मास्टर प्लान प्रकाशन में देरी से क्रेडाई नाराज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

collectorate 1 बिलासपुर—बिलासपुर सिटी मास्टर प्लान प्रकाशन में विलंब को लेकर क्रेडाई ने असंतोष जाहिर किया है। क्रेडाई पदाधिकारियों ने बुधवार को टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया है।

                               बुधवार को क्रेडाई अध्यक्ष एसपी चतुर्वेदी की अगुवाई में बिल्डरों की टीम टाउन एन्ड कंट्री प्लानिंग कार्यालय का घेराव किया। अधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द बिलासपुर सिटी मास्टर प्लान के प्रकाशन करने दवाब बनाया। इस मौके पर प्रकाश गवालानी, घनश्याम शुक्ला, पीएन बजाज समेत नगर के कई बिल्डर उपस्तित थे।

                                    नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय उपसंचालक संदीप डागढ़े ने क्रेडाई के पदाधिकारियों को बताया कि विभाग से मास्टर प्लान तैयार कर मंत्रालय भेजा जा चुका है। प्रकाशन में किन कारणों को लेकर विलंब हो रहा है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। संदीप ने क्रेडाई को बताया कि मास्टर प्लान पर उच्च अधिकारियों से चर्चा कर प्रकाशन किये जाने को कहेंगे।

                       क्रेडाई अध्यक्ष एस पी चतुर्वेदी ने कहा कि पिछले साल 13 जून को क्रेडाई ने रायपुर में बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री से संपर्क किया था। डॉ रमन सिंह ने बिलासपुर के मास्टर प्लान का प्रकाशन एक माह के भीतर किए जाने का आश्वासन दिया था। एक साल बीत जाने के बाद भी मास्टर प्लान का प्रकाशन नहीं किया गया। मास्टर प्लान का प्रकाशन क्यों नही किया जा रहा…समझ से परे है। चतुर्वेदी ने बताया कि मास्टर प्लान का प्रकाशन नही होने से विकास कार्य प्रभावित हुआ है। मास्टर प्लान का इंतजार सभी को है।

close