जाति प्रमाण पत्र अब इंग्लिश मे भी मिलेंगे

Shri Mi
1 Min Read

cg_shasan_logoरायपुर। राज्य शासन द्वारा केन्द्र शासन की सेवाओं, सार्वजनिक उपक्रमों और विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश के लिए अब हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा में भी सामाजिक जाति प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग से इस संबंध में  मंत्रालय से पिछले महीने की 26 तारीख को सभी कलेक्टरों को परिपत्र जारी कर दिया गया है। जारी परिपत्र में कहा गया है कि कई आवेदनकर्ताओं ने केन्द्र शासन की सेवाओं, सार्वजनिक उपक्रमों  तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की जाती है। इसलिए उनकी मांग के अनुसार अंग्रेजी भाषा में जाति प्रमाण पत्र जारी के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close