चक्काजाम के बाद निगम की खुली नींद

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20160521-WA0271बिलासपुर— कांग्रेस के साथ विद्या नगर वासियो ने  व्यापार विहार सड़क को जाम किया। घटो बाद पुलिस और निगम अमले के आश्वसान के बाद सड़क छोड़ा। निगम ने आश्वासन दिया है कि सोमवार से स़ड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   विद्यानगर वासियों ने आज गायत्री मंदिर के पास एक जुट होकर सड़क जाम कर दिया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सिवरेज कार्य के चलते सड़क को पूरी तरह से बरबाद कर दिया गया है। लोगों को आने जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि तीन साल पहले विद्यानगर से व्यापार को जोड़ने वाली सड़क को खोदा गया। बार बार आयुक्त से शिकायत के बाद भी सड़क निर्माण कार्य की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। मजबूर होकर उन्हें चक्का जाम का सहारा लेना पड़ा है।

                     चक्का जाम के दौरान कांग्रेस और वार्ड के नागरिको ने गायत्री मंदिर के तीनो रास्तों को बंद कर दिया। निगम प्रशासन और सिवरेज के आधिकारियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलते ही हरकत में आयी पुलिस आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गयी। आस-पास के थानो से बल को भी बुला लिया। लेकिन कांग्रेसियों के सामने पुलिस प्रशासन की एक नहीं चली।

                                  महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात सिर पर सिवरेज के बाद सड़क को केवल पाटकर रामभरोसे छोड़ दिया गया। पानी गिरने के बाद सड़क धसकने का खतरा है। जिसके चलते लोगों का चलना मुश्किल हो जाएगा। बार बार निवेदन के बाद भी निगम प्रशासन की आंख नहीं खुल रही है। नागरिकों में आक्रोश है।लोकसुराज के अभियान पर ठोंग किया जा रहा है। नगर निगम को विद्यानगर की सड़क नहीं दिखाई दे रही है। लोगों का आना जाना मुहाल हो गया है। सिवरेज से अब तक सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इसके निगम प्रशासन अभी और मौत का इंतजार कर रहा है।

                    कांग्रेस पार्षद दल के प्रवक्ता शैलेन्द्र जयसवाल ने बताया कि निगम अधिकारियों को एसी से बाहर निकलने में डर लग रहा है। सड़क निर्माण में घटिया सामाग्री का प्रयोग किया जा रहा है। बरसात की पहली फुहार में पाइप बिछाने के बाद पाटी हुई मिट्टी धसकने लगेगी। बड़े बड़े गड्ठे बनना तय है। जाहिर सी बात है कि किसी भी समय हादसा हो सकता है। उस समय निगम प्रशासन का तर्क होगा कि बरसात में सड़क निर्माण कार्य नहीं होगा।  इन सब समस्याओ को समय रहते दूर किया जाना चाहिए। निगम प्रशासन जनता को प्रताडित कर रहा है। बार बार निवेदन के बावजूद प्रशासन का ध्यान जनता की परेशानियों की ओर नहीं जा रहा है। इसलिए लोगों के समर्थन में कांग्रेस को सड़क पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है।

                       चक्का जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार पीसी कोरी टीम के साथ मौके पर पहुचे। मोहल्ले वासियो और कांग्रेसी नेताओ से बातचीत करत बताया कि सोमवार को सिवरेज अधिकारियो के साथ बैठक होगी। विद्यायनगर रोड़ का टेड़र सोमवार को खुलने वाला है। टेंडर खुलने के तत्काल बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद मोहल्ले वासियो ने जाम को चेतानवनी देकर खत्म किया। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि सोमवार को सड़क निर्माण का कार्य शुरू नही होने की सूरत में उग्र आंदोलन किया जाएगा

close