जनकल्याण में लगाएंगे न्यास की राशि…अन्बलगम पी.

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
khanijबिलासपुर— मंथन सभागार में आज जिला कलेक्टर अन्बलगन पी.ने खनिज संस्थान न्यास के कार्यों की तीन साला कार्ययोजना का अनुमोदन किया। खनिज न्यास संस्थान के बैठक में 172 करोड़ से अधिक प्रस्तावित कार्यों को समिति के सामने रखा गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि खनन व्यवसाय से जुड़े अर्जित राशि को प्रभावित लोगों के हितों पर खर्च किया जाएगा

 

                मंथन सभाकक्ष में आयोजित खनिज संस्थान न्यास के प्रबंधकारिणी समिति की बैठक में कलेक्टर अन्बलगन पी. ने कहा कि खनन क्षेत्र में पट्टाधारियों से मिली राशि को जनकल्याण में खर्च किया जाएगा। कलेक्टर ने अधिकारियों को बताया कि राशि का साठ प्रतिशत हिस्सा प्राथमिकता वाले क्षेत्रों और चालिस प्रतिशत राशि का व्यय अन्य क्षेत्रों में किया जाएगा।
                  कलेक्टर ने बताया कि न्यास को हर साल करीब 60 करोड़ रूपये मिलने की उम्मीद है। राशि का उपयोग ऐसे कार्यों में किया जायेगा जिससे लोगों की जिन्दगी में सकारात्मक बदलाव हो। सड़क, भवन, अजीविका से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। कलेक्टर ने उपस्थित विभागों के अधिकारियों को  स्वास्थ्य, विद्युत, खाद्य और अन्य विभागों से अच्छे कार्यों के लिए प्रस्ताव पेश करने को कहा। कलेक्टर ने स्कूल, अस्पताल और आंगनबाड़ी को मॉडल रूप में विकसित करने के लिए योजना बनाने का भी निर्देश दिया। 
                     इसके पहले खनिज अधिकारी के.के.बंजारे ने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर पेयजल आपूर्ति, पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि एवं अन्य संबंध गतिविधियां, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध एवं निःशक्तजन कल्याण, कौशल विकास एवं रोजगार, स्वच्छता, भौतिक संरचना, सिंचाई, उर्जा और जल विभाजक विकास, नागरिक अधिकार एवं संरक्षण, खनिज संस्थान न्यास समिति अधोसंरचना एवं स्थापना में अंशदान की राशि खर्च करेगी।

 

close