कांग्रेसियों ने लगाया त्राहिमाम् का नारा…

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

20बिलासपुर—नगर निगम और जिला प्रशासन शहर की सबसे अच्छी सड़क पर राहगीरी डे मना रहा है। अच्छा होता कि निगम प्रशासन राहगिरि डे के लिए शहर के अलग अलग सड़कों का चुनाव करता। जिससे नगर के सभी लोगों को फायदा मिल सके । कम से कम अधिकारियों को अहसास तो हो जाएगा कि शहर का दायरा सिर्फ अग्रसेन चौक से सीएमडी चौक के ही बीच नहीं है। कांग्रेस ने फैसला किया है कि त्राहिमाम् डे हर उन सड़को पर मनाएगी जहां कि सड़कों को निगम ने बरबाद कर दिया है। यह बातें  राहगिरी त्राहिमाम  डे कार्यक्रम में अटल श्रीवास्तव ने कहीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                    कांग्रेस और स्थानीय लोगों ने आज विनोबानगर से व्यापार विहार को जोडने वाली सड़क पर त्राहिमाम् डे मनाया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने अनुरोध किया कि विनोबानगर समेत शहर की सभी कालोनियों में भी राहगिरी डे मनाया जाए। निगम का सौतेला व्यवहार नगरवासियों के लिए ठीक नहीं है। कम से कम निगम अमले को भी पता चले कि खस्ताहाल सड़कों के किनारे रहने वाले इंसान ही हैं।

                            पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने बताया कि सीवरेज ने शहर को कोमा में पहुंचा दिया है। बिलासपुर की जनता त्राहि त्राहि कर रही है। सिवरेज और शहर की सड़कों पर जितना रकम खर्च हुआ है उससे बिलासपुर की मुख्य सड़कों समेत गली कूंचों में कई बार गुणवत्ता वाली सड़क बनायी जा सकती थी। शहर का दुर्भाग्य है कि अधिकारियों को अपने पेट से फुर्सत नहीं है।

                          पीसीसी महामंत्री ने बताया कि खराब सड़कों की ओर निगम का ध्यान खींचने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रत्येक रविवार को त्राहिमाम् डे मनाने का निश्चय किया है। जन सहयोग से शहर की सबसे अच्छी और व्यवस्थित कालोनी की मुख्य सड़कों पर त्राहिमाम् डे मनाया जाएगा। यह वह सड़कें होंगीं जो कभी शहर की शान हुआ करती थीं। आज सीवरेज के पेट में चली गयी हैं। त्राहिमाम् डे कार्यक्रम में शामिल लोगों ने त्राहिमाम् त्राहिमाम् के नारे लगाये। आधे घण्टे तक योग अभ्यास, पीटी, किया। लाफ्टर के जरिए आधा घण्टा हंसने और हंसाने का आनंद उठाया। उत्साहित लोगों ने कबड्डी भी खेला। कमीशन टीम ने गड्ठा टीम को बुरी तरह से हराया।

                         संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि  कुछ दिनों पूर्व विनोबावगर सडक को लेकर चक्काजाम किया गया था। प्रशासन ने वार्ड निवासियों और कांग्रेसियों पर जुर्म दर्ज किया है।  कांग्र्रेस इसका विरोध करती है। राहगीर त्राहिमाम् डे उन्ही स्थानों पर मनाया जाएगा जहां कि सड़क को सीवरेज ने निगल लिया है।

                                            कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, पूर्व शहर अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, प्रदेश सचिव महेश दुबे, पंकज सिंह, नेता प्रतिपक्ष शेख नजुरूद्दीन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता जफर अली, शिवा मिश्रा, शेखर मुदलियार, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय, पूर्व बी.डी अध्यक्ष अनिल टाह, धर्मेश शर्मा, पार्षद शैलन्द्र जायसवाल, चद्रप्रदीप बाजपेयी, रामाबघेल,रामशचरण यादव, उपस्थित थे।

close