मौत के बाद न्याय का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

sirgiti psबिलासपुर—तिफरा निवासी एक महिला ने नगर सौनिक की प्रताड़ना से परेशान होकर एक दिन पहले फंदे पर झूल गयी। मामले में सिरगिट्टी थाना प्रभारी अब तक जांच का हवाला दे रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              तिफारा निवासी विवाहिता से नगर सैनिक दीपक साहू वर्दी का रौब दिखाकर 2 माह से लगातार दुष्कर्म किया। शरीरिक प्रताड़ना से परेशान  विवाहिता ने मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की थी। शिकायत के बाद महिला को धमकाने का सिलसिला शुरू हो गया। नगर सैनिक ने अपने सहयोगी नंदनी के साथ मिलकर विवाहिता को प्रताड़ित कर केस वापस लेने का दबाव बनाया। परेशान महिला रविवार को थाना पहुंचकर शिकायत को वापस लेने का प्रयास किया। लेकिन थाना प्रभारी यह कहते हुए लौटा दिया कि निपटारा अब कोर्ट में होगा।

                      जानकारी के अनुसार महिला थाना प्रभारी विनोदनी टाण्ड़ी ने रविवार को महिला का बयान दर्ज किया था। आखिर ऐसा क्या हुआ की विवाहिता ने फंदे को गले लगा लिया।  प्रताड़ित महिला की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। थक हार कर युवती ने एक दिन पहले फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस प्रशासन अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है।

                            महिला की मौत ने  दो मासूम बच्चियो के सिर से मां का साया छी लिया है। पुलिस अब भी मामले में जांच का हवाला दे रही है। पुलिस प्रवक्ता सिविल लाइन सीएसपी लखन पटले ने बताया कि महिला के बयान के बाद पुलिस जांच कर रही थी। थाने में 376 का अपराध पंजीबंद्ध किया गया है। नगर सैनिक की तलाश की जा रही है। तलाश के दौरान जानकारी मिली कि दीपक साहू माना कैम्प में ट्रेनिंग ले रहा है। दबिश के दौरान पता चला कि वह भागकर बिलासपुर आ गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

close