विकास पर्व को जन-जन तक पहुंचाए-अमर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_1015बिलासपुर—दिग्गज नेताओं के बीच आज भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विकास पर्व और केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। बैठक के पहले भाजपा नेताओं ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्वलित किया।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                           बैठक को संबोधित करते हुए नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि केन्द्र सरकार के दो साल पूरे होने पर  देश में राष्ट्रीय नेतृत्व ने विकास पर्व मनाने का निर्णय लिया है। 18 जून शनिवार को केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह का बिलासपुर आगमन हो रहा है। गृहमंत्री के साथ मुख्यमंत्री डाॅ.रमन सिंह, केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री इन्द्रजीत सिंह राव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा सतपाल मलिक भी साथ होंगे। जिले के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है। विकांस पर्व की अलख को सुदूर तक पहुंचाना है।

                     लखनलाल साहू ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने 24 माह में 40 से अधिक योजना गांव गरीब और किसान के लिए लागू किये हैं। जनता को योजनाओं से लाभ भी मिल रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की सफल योजनाओं का प्रचार प्रसार जन-जन तक पहुचाने केन्द्रीय मंत्री बिलासपुर आ रहे हैं। लखनलाल साहू ने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को .विकास पर्व के माध्यम से अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है।

                          भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह सकरी हाईस्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद सिम्स स्थित आ़़डिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 36 माॅल मेरियर्ट कोर्टयार्ड में नगर के प्रबुद्धजनों से सौजन्य मुलाकात भी करेंगे। सवन्नी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दो साल के भीतर देश की तस्वीर बदली है। जिसका लोहा आज विश्व मान रहा है।

,             कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश महामंत्री गिरधर गुप्ता और जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने भी संबोधित किया।  बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया। आभार जिला उपाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅण.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, सुधा वर्मा, राजा पाण्डेय, गुलशन ऋषि, समेत भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

close