एसईसीएल में कर्मचारियों की भावुक विदाई

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

pres photo 30 june 16बिलासपुर—एसईसीएल मुख्यालय स्थित सीएमडी सभागार में आज रिटायर्ड कर्मचारियों को शाल श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंटकर अधिकारियों और सहयोगी कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा, महाप्रबंधक कार्मिक/प्रशासन संजीव कुमार समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित ते।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                निदेशक कार्मिक डाॅ. आर.एस. झा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कोयला उद्योग की अग्रणी कम्पनी एसईसीएल की प्रगति में निश्चय ही इन कर्मठ अधिकारियों-कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान है । झा ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दूसरी पारी के लिए सुखमय जीवन की कामना की । उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यवृत्त को देखकर विश्वास हो गया है कि कर्मठता, लगन, त्याग और मेहनत ही है जिसने कम्पनी को इस मुकाम तक पहुंचाया है।

                इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों ने एसईसीएल की उत्कृष्ठ कार्य-संस्कृति की सराहना की। एसईसीएल परिवार से हासिल सम्मान पर खुशी जाहिर करते हुए कंपनी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

                               कार्यक्रम के प्रारंभ में सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों का जीवन परिचय पढ़ा गया। संचालन प्रभात कुमार, उप प्रबंधक राजभाषा/सचिवीय ने किया। संजीव झा ने उपस्थित लोगों को प्रति आभार जाहिर किया।

 

close