महापौर ने किया योगदान को याद

BHASKAR MISHRA
03f99df6-e3a7-4262-8853-70d3c1165150बिलासपुर— नगर निगम में लम्बी सेवा देने के बाद रिटायर्ड कर्मचारियों की आज विदाई दी गयी। महापौर ने लम्बी सेवा के बाद रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों के योगदान को याद करते हुए कहा कि हम उनके जीवन में खुशहाली की कामना करते हैं। किशोर राय और आयुक्त ने सेवानिवृत कर्मचारियों का पुष्पहार और शाल श्रीफल भेंट देकर सम्मानित किया।
                           निगम में सुख दुख के साथी रहे आधा दर्जन कर्मचारी आज रिटार्यड हो गए। महापौर किशोर राय ने एक गरिमामय कार्यक्रम में सुखुराम यादव, विट्ठलराम साहू, मो. अनीस माली, मो. इशहाक , पार्वती चौधरी, कौशल्या का शाल श्रीफल भेंटकर उनके योगदान को याद किया। टाउन हाल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में निगम आयुक्त सौमिल रंजन ने भी सेवानिवृत कर्मचारियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनके निगम में दिए योगदान को याद किया।
                       महापौर किशोर राय ने कहा कि कर्मचारियों ने निगम अपनी बहुमूल्य सेवायें दी है। अपना कार्य पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ किया है। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे ने कहा कि सेवानिवृत्ति प्रशासकीय प्रक्रिया है। निगम में इन कर्मचारियों ने अपनी लंबी सेवायें दी है। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
                     विदाई समारोह कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्याम साहू, उपायुक्त मिथलेश अवस्थी, टाॅमसन रात्रे, कार्यालय अभियंता यूजिन तिर्की, अरूण शर्मा,अविनाश बापते, रेणुका पिंगले समेत निगम के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन निगम सचिव उमाशंकर शर्मा ने किया।
close