पुलिस हिरासत में ठग..मास्टर मांइड फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CIVIL LINE THANAबिलासपुर—-नौकरी दिलाने का झांसा देकर रूपए ऐंठने वाली महिला ठग के साथी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला ने पीड़ित को पत्रकार कोटे से आंगनबाडी में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। देने वाली महिला ठंग के एक साथी को सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में लिया है। मास्टर माइंड तथाकथित फरार पत्रकार महिला की पुलिस तलाश कर रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले तथाकथित पत्रकार दीपिका शर्मा ने हेमूनगर निवासी ज्योति मिश्रा को पत्रकार कोटे से आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये ऐठ लिए। एक साल से ज्योती दीपिका के पीछे भटकती रही। लेकिन नौकरी नहीं मिली। दीपिका ने आजकल कर उसे टरका दिया। ठगी की आंशका को देखते हुए ज्योति ने सिविल लाइन थाने में दिपिका के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

                                              जांच के दौरान पुलिस ने मामला सही पाया। दीपिका शर्मा और उसके साथियो के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। मुखबिर से सूचना मिली कि दीपिका का ठग साथी करण आदिले पिता अशोक अदिले  कुदुदण्ड स्थित घर में देखा गया है। पुलिस ने दबिश देकर करण आदिले को हिरासत में लिया है। पूछताछ कर दीपिका का पता साजी की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार करण आदिले ने ही दीपिका की जमानत लेकर ज्योति मिश्रा को चेक दिया था।

 

close