अपशिष्ट प्रबंधन पर मंत्री कार्यशाला..ब्लड बैंक का लोकार्पण

BHASKAR MISHRA
5 Min Read

IMG-20160708-WA0227कोरबा/ जांजगीर— निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज कोरबा में स्वच्छता भारत मिशन कार्यशाला को संबोधित किया। अपशिष्ट प्रबंधन पर लोगों को जानकारी दी। मंत्री अमर अग्रवाल ने जांजगीर चांपा जिला में सरकारी ब्लड बैंक का लोकार्पण के बाद कहा कि रक्तदान किसी भी दान से ऊंचा है।ईश्वर लोगों को दूसरे की जिन्दगी बचाने और परमार्थ का अवसर रक्तदान के जरिए भी देता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने आज धुआंधार दौरा कर कोरबा और जांजगीर में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। कोरबा में भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने के बाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी लोगों को दी। मंत्री अमर ने स्वच्छता भारत मिशन कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन 2019 तक भारत की तस्वीर सफाई के मामले में बेहतर होगी। प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को साकार करना हमारा ना केवल नैतिक दायित्व है बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।

                      कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंत्री निकाय ने कहा कि आज से दो साल पहले सफाई की दिशा में किसी ने नहीं सोचा। प्रधानमंत्री ने स्वच्छता को एक मिशन के रूप में लिया है। निरोगी रहने के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी सफाई व्यवस्था पर अमल करना है। अमर अग्रवाल ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। देश दुनिया में प्रधानमंत्री की सोच को सभी लोगों ने हांथों हाथ लिया है। भारत को दुनिया में गंभीरता से लिया जा रहा है। आज से पहले ऐसा मान सम्मान भारत को कभी नहीं मिला। अमर ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि हम उन सामाग्रियों के उपयोग से बचें जिससे पर्यावरण को सीधा नुकसान होता हो।

                              उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ठोस अपशिष्ट को ठिकाने लगाने की  चिंता सरकार को हमेशा से रही है। लगातार उस दिशा में काम किया जा रहा है। कई जगह प्रबंधन ने काम भी करना शुरू कर दिया है। कोरबा भी इससे पीछे नहीं है। लेकिन हमें भी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्था के अनुरूप चलना होगा। पर्यावरण और हमारे लिए क्या हितकर है इस पर गंभीरता के साथ विचार करना होगा। इस मौके पर मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने को कहा।IMG-20160708-WA0240

   कार्यक्रम को सांसद वंशीलाल महतो ने भी संबोधित किया। इस मौके पर युवा भाजपा नेता रोशन  सिंह के अलावा विकास महतो,अायुक्त अजय अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी,  महामंत्री संजय भावनानी और तरूण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे।

ब्लड बैंक का लोकार्पण

                   मंत्री अमर अग्रवाल ने जांजगीर में सरकारी ब्लड बैंक को जनता के नाम समर्पित किया। उन्होने कहा कि ईश्वर को सभी को सेवा और दान का अवसर देता है। जीवन में सबसे पुण्य कर्म रक्तदान है। उन्होने कहा कि दान में सर्वश्रेष्ठ दान रक्त का महादान है। इससे किसी की जिन्दगी बचती है तो किसी परिवार को नया जीवन मिलता है।

                    अमर अग्रवाल ने कहा कि सरकार की नजर में प्रदेश के एक-एक नागरिक का जीवन बहुमूल्य है। देखने में आता है कि सही समय पर ब्लड नहीं मिलने से परिवार पर बज्र टूट जाता है। सरकार ने लोगों की परेशानियों को हमेंशा से गंभीरता के साथ लिया है। जांजगीर चांपा में सरकारी ब्लड बैंक अब लोगों के उम्मीदों को टूटने नहीं देगा। अब किसी को रक्त के लिए दर दर भटकना नहीं होगा। जैसा की पहले देखने और सुनने को मिलता है।

                      कार्यक्रम में सांसद कमला पाटले,विधायक मोती लाल देवांगन, नंद किशोर हरबंश, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जांजगीर मालती रात्रे, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद  चाम्पा राजेश अग्रवाल,बिलासपुर के युवा नेता रोशन सिंह,संसदीय कार्यमत्री अम्बेश जांगड़े,खिलावन साहू समेत कई भाजपा नेता, कार्यकर्ता और अधिकारी उपस्थित थे।

close