शहर की समस्या पर कांग्रेसियों का मंथन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CONGRESS BAITHAK 003बिलासपुर—जिला शहर कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल की बैठक 11 जुलाई सोमवार को होगी।बैठक के दौरान शहर की व्यवस्था पर चिंतन मनन के साथ निगम सरकार को घेरने और जन मानस तक पहुंचने की रणनीति तैयार किया जाएगा। कोमा में पहुंच चुके सीवरेज और गौरव पथ को लेकर धरना प्रदर्शन पर भी चर्चा होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्षद दल निगम सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करेगा। 11 जुलाई सोमवार को कांग्रेस कार्यालय में सभी कांग्रेस नेता एकत्रित होंगे। बैठक में शहर की बदहाल व्यवस्था पर चिंतन मनन किया जाएगा। खस्ताहाल सड़क, नाली, गड्ढे, यातायात व्यवस्था को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। शहर कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पाण्डेय ने बताया कि बैठक में सीवरेज परियोजना से शहर हुए नुकसान पर भी नेता लोग अपनी बातों को रखेंगे।

ऋषि पाण्डेय ने बताया कि शहर की सड़के खराब स्थिति में है। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरव पथ में भारी भ्रष्टाचार का खेल हुआ है। कांग्रेस पार्टी और पार्षद दल क्रमबद्ध आंदोलन कर निगम सरकार की करनी और कथनी को सबके सामने लाएगा।

पाण्डेय ने बताया कि निगम में जब कांग्र्रेस की महापौर थी तब भाजपा के लोग शहर के विकास के नाम पर हल्ला मचाते थे। आज शहर की स्थिति बद से बदतर है। सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर और पार्षद अब मौन धारण किये हुए हैं। निगम में खुलमखुल्ला भ्रष्टाचार का खेल हो रहा है। स्थानीय मंत्री को जनता के दुख दर्द से कोई नाता नहीं है।

close