एसपी ने किया महिला प्रकोष्ठ थाना का निरीक्षण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160716-WA0131बिलासपुर— पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने आज कुछ थानों का औचक निरीक्षण किया। तारबाहर थाना पहुंचकर कामकाज की जानकारी ली। एसपी ने बगल में महिला सेल का भी दौरा किया। आवश्यक हिदायत के बाद साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। मंयक श्रीवास्तव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बताया कि पीड़ितों की फरियाद को गंभीरता से लिया जाए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             पुलिस कप्तान मयंक श्रीवास्तव ने आज थाना का निरीक्षण किया। तारबाहर पुलिस स्टेशन पहुंचकर कामकाज पर चर्चा की सभी पुलिस कर्मचारियों से मुलाकात कर थाने की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। पुलिस कप्तान ने थाना प्रभारी समेत सीएसपी लखन पटले को कामकाज कसावट लाने के साथ ही पारदर्शी होकर काम करने को कहा।

                                      मयंक श्रीवास्तव ने पेन्डिंग को जल्द से जल्द खत्म करने के साथ ही थाने को साफ सुथरा और पारदर्शी बनाने को कहा। तारबाहर थाना निरीक्षण के बाद पुलिस कप्तान ने महिला सेल प्रकोष्ठ का भी भ्रमण किया। उन्होने प्रभारी से चर्चा करते हुए कहा कि पीड़ितों के साथ सहानुभूति बनाकर काम करें। किसी भी पीडि़त के साथ रूखापन का व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।

            पुलिस कप्तान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को ईमानदारी और निष्पक्ष होकर काम करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान सीएसपी लखन पटले,तारबाहर थाना प्रभारी शुक्ला विशेष रूप से मौजूद थे।

close