भाजपा यूथ विंग मनाएगा सेना अाभार दिवस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160717-WA0084बिलासपुर—भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश के आव्हान पर 19 जुलाई को सेना आभार दिवस मनाने फैसला किया है। मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश तम्बोली ने बताया कि हिजबुल के दस लाख के ईनामी आतंकवादी बुरहान वानी को भारतीय सेना ने मार गिराया है। वानी के समर्थन में आंतकियों को पनाह देने वाला देश पाकिस्तान 19 जुलाई को कालादिवस मनाने वाला है। इससे पाकिस्तान के मंसूबे भारत के प्रति जग जाहिर हो चुका है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                तंबोली ने बताया कि भारतीयों के लिये गर्व की बात है कि हमारी सेना कश्मीर में देशद्रोही तत्वों को उन्ही भाषा में जवाब दे रही है। भारतीयों का फर्ज बनता है कि हम भी अपनी सेना का हौसला बढ़ाये। युवा नेता पंकंज तिवारी ने बताया कि आतंकियों के मनसूबों को नाकामयाब करने सेना आभार दिवस को जोर शोर से और पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

                     तंबोली ने बताया कि 19 जुलाई मंगलवार को सुबह 11 बजे साईस काॅलेज सरकंडा बिलासपुर में सेना आभार दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा का होगा। कार्यक्रम में सेना के जवानों का युवा मोर्चा सम्मान करेगा। मोर्चा जिलाध्यक्ष और महामंत्री ने युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम मं अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने को कहा है।

close