कलेक्टर ने दिया कर्मचारियों को हाइटेक होने का निर्देश

Shri Mi
2 Min Read

6f4fbea7-3d37-4e19-a85e-a931f6937710बिलासपुर।शुक्रवार को कलेक्टर अनबलगन पी ने पुरानी कोम्पोसीट बिल्डिंग का निरीक्षण किया।कलेक्टर ने  अधिकारियों-कर्मचारियांे को तीन माह के भीतर कम्प्यूटर सीखने और कम्प्यूटर से कार्य संचालन की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि माह नवंबर के प्रथम सप्ताह में वे पुनः निरीक्षण करेंगे और देखंेगे कि कर्मचारी कम्प्यूटर में कार्य कर रहे है अथवा नहीं ।कलेक्टर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, समाज कल्याण विभाग, आबकारी विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इन कार्यालयों में कार्यरत् स्टाफ की जानकारी विभिन्न शाखाओं के पंजियों का निरीक्षण किया। कर्मचारियांे की उपस्थिति पंजी को देखा और कर्मचारियों की हाजिरी ली। आदिवासी विकास विभाग में विभागीय जांच के लंबित मामलों की जानकारी ली। लेखा शाखा के कार्यों का निरीक्षण कर पिछले बजट के कितने राशि का समर्पण किया गया और इस वर्ष के आबंटन के बारे में जानकारी ली। विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कम्प्यूटरों की संख्या की जानकारी लेकर निर्देशित किया कि हरेक कर्मचारी अपना काम कम्प्यूटर में करें। इसके सभी कर्मचारियों को कम्प्यूटर संचालन करना आना चाहिए। फाईलों के त्वरित मूवमेंट के लिए कलेक्टोरेट में फाईल ट्रेकिंग सिस्टम लागू की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                          इस संबंध में विभिन्न कार्यालयों के कम्प्यूटर आपरेटरों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों में फाईल माॅनिटरिंग सिस्टम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कार्यालयों में फाईलों के बस्तों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देशित किया कि इन फाईलों का वर्कीकरण करें और 10-15 वर्ष से पुराने दस्तावेज जो किसी काम के नहीं हैं, उनको नियमानुसार नष्ट करने की कार्यवाही करें। इसके लिए हरेक कार्यालय में कमेटी गठित करें। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में बायोमेट्रिक अटेडेन्स मशीन लगाने के संबंध में भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close