शहरवासियों ने दी भारत माता के महान सपूत को श्रद्धांजलि

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

f00e2398-37b0-4fbc-b19a-68656c4baa2bबिलासपुर—नगर निगम बिलासपुर ने आज तिलक नगर स्थित कोन्हेर गार्डन में अमर स्वतंत्रता सेनानी पंडित लोकमान्य तिलक को याद किया। पुण्यतिथि पर सभी ने तिलक की प्रतिमा पर माल्र्यार्पण कर स्वतंत्रता में उनके योगदान को याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              महान स्वतत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक को आज शहर ने पुण्यतिथि पर याद किया। कोन्हेर गार्डन में आयोजित निगम के कार्यक्रम में पं.देवकीनंदन दीक्षित कन्या शाला की दृष्टिबाधित छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना पेश कर लोगों का मन मोह लिया। विशिष्ट अतिथि  विनय पाठक, अध्यक्ष छ.ग. राजभाषा आयोग ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तिलक जी ने विपरीत परिस्थितियों में रहते स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा दिया। पाठक ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि तिलक नगर स्थित कोन्हेर उद्यान में तिलक जी की प्रतिमा हमें हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

                        महापौर किशोर राय ने कहा कि तिलक जी का प्रखर व्यक्तित्व ने ना केवल लोगों को जागरूक बनाया बल्कि जनमानस तक शिक्षा की रोशनी को पहुंचाया। तिलक के व्यक्तित्व ने ही राष्ट्रवादी विचारधारा को पल्लवित किया। वर्तमान समय में गिरते सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों पर चिन्ता जाहिर करते हुए किशोर राय ने कहा कि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों को देश के विकास के लिए महापुरूषों के योगदान को आत्मसात करना होगा। लाल बहादुर शास्त्री शाला के छात्र नारायण पटेल और देवकीनंदन कन्या शाला की छात्रा पूनम अग्रवाल ने भी तिलक जी के जीवन पर अपने विचारों को सबके सामने रखा।

                          कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि व्ही. रामाराव प्रभारी शिक्षा एवं युवा कल्याण नगर निगम , पार्षद अनुज टंडन, संजय गुप्ता, उपायुक्त टाम्सन रात्रे रेणुका पिंगले समेत शालाओं की प्राचार्या, तिलक नगर के वरिष्ट नागरिक शिक्षक, व्याख्याता और छात्र-छात्राये उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने पौधरोपण भी किया।

Share This Article
close