मोहल्ला समिति की बैठक में पेट्रोलिंग की शिकायत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160804_210926_285बिलासपुर—बिलासपुर पुलिस मोहल्ला समिति की बैठक लेकर जन जागरुकता आभियान चला रही है। बैठक में अपराध पर अंकुश लगाने धर पकड़ के टिप्स दिये जा रहे हैं। लोगों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है। अधिकांश जगहों में पुलिस कप्तान को पुलिस की शिकायत मिल रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  पुलिस कप्तान मंयक श्रीवास्तव इन दिनों मोहल्लों में पहुंचकर बैठक के बहाने लोगों को अपराध से बचने के गुर सिखा रहे हैं। लूट और ठंगी की वारदातो की जानकारी दे रहे हैं। किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस को तत्काल सूचना देने की गुहार भी लगा रहे हैं। जगह जगह बैठक कर आमजन को मयंक श्रीवास्तव विश्वास दिला रहे हैं कि उनकी थोड़ी सी सक्रियता से अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है।

                              सीएसपी लखन पटले ने बताया कि मोहल्ला शांति समिति की बैठक को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पुलिस कप्तान के निर्देश में अभी तक सिविल लाइन, सिटी कोतवाली, तारबाहर, तोरवा और कोनी थानों में बैठक ली गयी है। ग्रामीण थाना क्षेत्रो के थानों में भी मोहल्ला शांति अभियान की बैठक होगी।

                 बैठक के दौरान पेट्रोलिंग पार्टी की ज्यादा शिकायतें मिली हैं। पुलिस कप्तान ने लोगों के शिकायतों को गंभीरता से लिया है। साथ ही निर्देश दिया है कि ज्यादा से ज्यादा क्षेत्रों को पुलिस की गश्त टीम पहुंचने का प्रयास करें। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निराकरण करे। जहां गाडियों से जाना मुश्किल हो वहां पैदल पहुचंने का प्रयास किया जाए।

close