बाइक और सोना के साथ हिरासत में चैन स्नैचर 

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG-20160809-WA0026बिलासपुर—सरकंडा पुलिस ने एक चेन स्नैचर को हिरासत में लिया है। आरोपी का नाम वीरेंद्र गुप्ता है। पुलिस ने वीरन्द्र के पास 45 हजार का गला हुआ सोना और एक मोटर साइकिल बरामद किया है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     24 जुलाई को सरकंडा थाना के दैहानपारा क्षेत्र में उषा देवी ने चैन स्नैचिंग की घटना के बाद थाना पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। उषा देवी के अनुसार पिछले दिनों मार्निंग वाकिंग के दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया था।

                    उषा की शिकायत के बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सरकंडा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवकों की क्रियाकलाप संदिग्ध है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र गुप्ता को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपी ने स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।फिलहाल आरोपी का साथी संदीप सोनी पुलिस गिरफ्त से दूर है।

close