बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश के दिग्गज नेता करबला स्थित भाजपा कार्यालय में रिचार्ज करेंगे। बैठक 11 अगस्त गुरूवार को दोपहर 2 बजे से शुरू होकर देर शाम तक चलने की संभावना है। बैठक में भाजपा के मंत्री से लेकर संत्री तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि बैठक में प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल होंगे। इस दौरान वरिष्ठ नेता संगठानात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक,निकाय मंत्री अमर अग्रवाल,जिला भाजपा प्रभारी हेमचंद यादव, सांसद लखनलाल साहू, विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, गृहनिर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष डाॅ.ष्णमूर्ति बांधी उपस्थित सभी पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, सदस्य, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक, सहसंयोजक, जिला भाजपा पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, नगर निगम महापौर, सभापति, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष उपाध्यक्ष सदस्य जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष भाजपा मंडल अध्यक्ष महामंत्री भी उपस्थित रहेंगे।