कौन होगा बिलासपुर विश्वविद्यालय का अध्यक्ष

BHASKAR MISHRA
7 Min Read

बिलासपुर—बिना मतदान किए नवीन महाविद्यालय और नलिनी प्रभा में छात्र संघ का   चुनाव खत्म हो गया। नलिनी प्रभा के अध्यक्ष election2016_jpegआलिंद तिवारी और डीपी कालेज में निर्विरोध जीत हासिल कर सचिव दीपक अग्रवाल की नजर विश्वविद्यालय अध्यक्ष पर है। पिछले दो दिन से लगातार भाजपा नेताओं और एबीव्हीपी संगठन से मेल मिलाप कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आलिंद तिवारी ने भी विश्वविद्यालय अध्यक्ष के लिए दावा ठोंका है। भाजपा नेता राकेश तिवारी लगातार प्रयास कर रहे हैं कि एबीव्हीपी संगठन और भाजपा नेता दीपक पर आलिंद को तरजीह दें। बहरहाल छात्र संघ चुनाव के बाद सारा मामला सामने आ ही जाएगा। आइए जाने कि शहरी कालेज के प्रमुख प्रत्याशियों के बारे में।

Join Our WhatsApp Group Join Now

IMG-20160825-WA0008आलिंद तिवारी– आलिंद तिवारी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ.प्रमोद तिवारी केे पुत्र और भाजपा नेता राकेश तिवारी के भतीजे हैं। आलिंद ने बीई स्नातक के बाद नलिनी प्रभा कालेज में करीब पन्द्रह दिन पहले ही मास्टर डिग्री में प्रवेश लिया है। आलिंद का दावा है कि जिस प्रकार नलिनी देवी कालेज में सफलता मिली है। वहीं प्यार बिलासपुर के छात्रों से भी मिलेगी। मालूम हो कि नलिनी कालेज में वोटरों की कुल संख्या करीब 185 है। एबीव्हीपी ने अध्यक्ष और सचिव पर कब्जा किया है। जोगी पार्ची समर्थक आशीर्वाद पैनल ने उपाध्यक्ष और सह सचिव पद को निर्विरोध  हथियाया है।

दीपक अग्रवाल—दीपक अग्रवाल साल 15-16 में सीएमडी महाविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रह चुके हैं। एबीव्हीपी का उन्हें समर्थन हासिलIMG-20160824-WA0005 है। डीपी ला कालेज में निर्विरोध सचिव पद के लिए चुने गए है। अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और सह सचिव प्रत्याशियों ने भी निर्विरोध जीत हासिल किया है। एक दिन पहले छात्र संघ की टीम निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से जीत के बाद आशीर्वाद लिया है। दीपक अग्रवाल की नजर विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद पर है। 30 दिसम्बर 1992 को जन्मे दीपक अग्रवाल छोटी कोनी के निवासी है। दीपक बैडमिंटन में एक और युगल के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होने राज्य स्तर पर अन्डर 19 मैच खेला है। डबल् में रनरअप का खिताब हासिल किया है।

बीनू चन्द्रा— बीनू चन्द्रा पेशीराम जायसवाल की अगुवाई में साइंस कालेज से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। बीनू बैडमिंटन और चेस की अच्छी खिलाड़ी हैं। उनका मुकाबला एबीव्हीपी के आकांक्षा साहू से है। आर्या पैनल ने सचिव और सह सचिव पद पर निर्विरोध कब्जा कर लिया है। बीनू चन्द्रा का दावा है कि यदि अध्यक्ष चुनी जाती हैं कालेज की मूलभूत सुविधाओं काम को फोकस करूंगी।

IMG-20160825-WA0004आकांक्षा साहू… आकांक्षा साहू साइंस कालेज में बीएससी एमए की छात्र हैं। एबीव्हीपी ग्रुप से अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। अच्छी खिलाड़ी के साथ मिलनसार आकांक्षा का दावा है कि इस बार भी एबीव्हीपी की जीत होगी। आर्या पैनल एबीव्हीपी समर्थित नहीं है। आकांक्षा ने बताया कि उनका जन्म बलौदा बाजार जिले के ग्राम धनसौर..तहसील बिलाईगढ़ में हुआ है। इन्स्पायर अवार्ड कार्यक्रम में उन्हें स्कालरशिप हासिल है। देश के युवा वैज्ञानिकों ने उनके कार्य को सराहा है। आकांक्षा एमपी स्लेट परीक्षा उत्तीर्ण हैं। शिक्षाकर्मी पिता की पुत्री ने बताया कि साइंस कालेज में बहुत कुछ किया जाना है। चुनाव जीतने पर सोचे हुए सभी काम को एक साल के भीतर पूरा करके दिखाउंगी।

मनीष मिश्रा– मनीष मिश्रा जोगी समर्थित आशीर्वाद पैनल के अध्यक्ष प्रत्याशी हैं। डीपी विप्र कालेज में बीए फायनल की पढ़ाई कर रहे हैं।IMG-20160823-WA0016 मनीष मिश्रा का जन्म 9 फरवरी 1993 में हुआ है। पिता का नाम स्वर्गीय किर्ति कुमार मिश्रा है। मनीष क्रिकेट के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होने जिला और राज्य स्तर पर क्रिकेट के कई टुर्नामेटं खेला है। गोविंद सेठी का दावा है कि मनीष मिश्रा ही नहीं डीपी विप्र में आशीर्वाद पैनल के सभी प्रत्याशियों की जीत होगी। गोविंद के अनुसार मनीष मिश्रा में खेल और राजनीति में असीम संभावनाएं हैं। हमारा प्रयास रहेगा कि मनीष को विश्वविद्यालय छात्र संघ का भी चुनाव में भाग लेना चाहिए।

IMG-20160823-WA0006ऋषभ चतुर्वेदी — ऋषभ चतुर्वेदी सीएमडी कालेज से एबीव्हीपी के बैनर तले अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं।ऋषभ अच्छे खिलाड़ी हैं। क्रिकेट के अलावा रेसर भी हैं। उन्होने कई प्रतियोगिताओं में अपना हुनर दिखाया है। ऋषभ का दावा है कि हमेशा की तरह इस बार भी सीएमडी में एबीव्हीपी की ही जीत होगी। उन्होने बताया कि कालेज के साथ विश्वविद्यालय की कार्यशैली में बहुत बदलाव की जरूरत है। यदि अध्यक्ष चुने जाते हैं तो वे इस दिशा में काम करेंगे।

                         पूनम तिवारी–  सीएमडी में एनएसयूआई ने पूनम तिवारी को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया है। पूनम एमएस़़डब्लू में प्रीवियस की छात्रा हैं। पूनम तिवारी पढ़ने लिखने में ना केवल होशियार बल्कि छात्रों के बीच लोकप्रिय भी हैं। उन्होंने बताया कि इस बार अध्यक्ष एनएसयूआईIMG-20160823-WA0001 का ही बनेगा। सीएमडी में छात्र राजनीति को पूनम तिवारी नई दिशा देना चाहती हैं। उन्होने बताया कि देखने में आया है कि एबीव्हीपी ने कुछ वर्ग विशेष को ध्यान में रखते हुए छात्र संघ का संचालन किया। इस परम्परा को तोड़ने की आवश्यकता है।

रंजीत सिंह यादव— एसबीआर कालेज में एमए समाज शास्त्र फायनल के छात्र हैं। पिछली बार भी इन्हें अध्यक्ष पद के रेस देखा गया था। इस बार मंगल गुट ने स्वतंत्र पैनल से अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है। रंजीत यादव इनरोलमेंट नम्बर को लेकर चर्चा में है। शैलेन्द्र गुट ने रंजीत के नामांकन को रद्द करने की मांग की थी। लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। रंजीत ने बताया कि शैलेन्द्र बड़े नेता हैं लेकिन पिछली बार की तरह इस बार भी उनके प्रत्याशी की हार निश्चित हैं। रंजीत के अनुसार शैलेन्द्र ने कभी छात्र हित में काम नहीं किया। भाई भतीजा वाद को बढ़ावा दिया। पिछली बार अध्यक्ष को काम करने नहीं दिया। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जीत भी हमारी होगी। कालेज में हम ही काम करेंगे।

Share This Article
close