स्टेशन और कॉलोनियों मे चला विशेष स्वच्छता अभियान

Shri Mi
3 Min Read

safrailबिलासपुर।स्वच्छ भारत मिशन के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों एवं कालोनियों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद््देश्य रेलवे स्टेशनों , रेलवे परिक्षेत्रों एवं गाडियों में स्वच्छ वातावरण निर्मित करना एवं रेल यात्रियों में सफाई के प्रति जागरूकता के साथ ही साथ स्वच्छ भारत, स्वच्छ रेल के निर्माण में अहम भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसी कडी में मंगलवार को मंडल के रायगढ, चांपा, कोरबा, उमरिया एवं मनेंद्रगढ, स्टेशनों में विभिन्न अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

                                 रायगढ एवं चांपा स्टेशन में सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता एस.साईं रमेश के नेतृृत्व में मुख्य स्टेशन प्रबंधक, स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा सभी प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, रेलवे परिक्षेत्र में झाडू लगाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया। साथ ही इस दौरान स्टेशन एवं गाडियों में यात्रियों से कचरा को कचरे डिब्बे में डालने तथा कचरा नही फैलाने की अपील भी की गई।

                                कोरबा स्टेशन में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक धनंजय कुमार के नेतृृत्व में मुख्य स्टेशन प्रबंधक, स्वास्थ्य निरीक्षक एवं रेलवे कर्मचारियों द्वारा सभी प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, रेलवे परिक्षेत्र में झाडू लगाकर साफ-सफाई का कार्य किया गया। साथ ही यात्रियों से कचरा को कचरे डिब्बे में डालने तथा कचरा नही फैलाने की अपील भी की गई।

                              वही मनेन्द्रगढ स्टेशन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के.सी.स्वाईं एवं सहा.मंडल इंजीनियर आर.के.चैधरी के नेतृृत्व में मुख्य स्टेशन प्रबंधक, स्वास्थ्य निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक, मंडल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य श्याम सुंदर पोद््दार रेलवे कर्मचारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, रेलवे परिक्षेत्र में झाडू लगाकर साफ-सफाई किया गया। साथ ही इस दौरान 58223 मनेन्द्रगढ-अम्बिकापुर एवं 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर में सफाई कर यात्रियों से कचरा को कचरे डिब्बे में डालने तथा कचरा नही फैलाने की अपील की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close