राजनांदगांव मे सीएम ने किया उज्ज्वला योजना का शुभारंभ

Shri Mi
3 Min Read

ujwal_scheme♦25 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन
♦पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में मदद मिलेगी
राजनांदगांव।मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को कृषि उपज मंडी परिसर बसंतपुर राजनांदगांव में जिले की लगभग 5 हजार महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन का वितरण कर उन्हें रक्षा बंधन और तीजा का उपहार दिया। सीएम ने आज राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का शुभारंभ किया। इसके पहले उन्होनें पेण्ड्री स्थित शासकीय रोपणी परिसर में सब्जी और मसाला वर्गीय फसलों की नर्सरी (थरहा)तैयार करने की इकाई का भी लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक प्लग टाईप उत्पादन इकाई रायपुर एवं बिलासपुर के बाद छत्तीसगढ़ राज्य में तीसरी यूनिट है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                              इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के माध्यम से निःशुल्क कनेक्शन प्रदान कर छत्तीसगढ़ की महिलाओं को रक्षा बंधन एवं तीज त्यौहार का उपहार दिया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पिछले 50 सालों में छत्तीसगढ़ में केवल 22 लाख परिवारों के पास ही गैस का कनेक्शन है। लेकिन आने वाले ढाई साल में छत्तीसगढ़ के 25 लाख परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं में टीवी एवं सांस की बीमारी का मुख्य कारण चूल्हे में खाना बनाते समय निकलने वाली धुआं है।

                                              गैस कनेक्शन से खाना बनाने से इन बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि अकेले छत्तीसगढ़ में 25 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलने से चूल्हे के लिए कटने वाले  लगभग 12 करोड़ पेड़ भी बच जायेंगे। इससे हरियाली भी बढे़गी एवं पर्यावरण प्रदूषण को दूर करने में मदद मिलेगी।

                                                  डॉ. सिंह ने कहा कि राजनांदगांव के विधायक एवं मुख्यमंत्री के रूप में मैने माताओं एवं बहनों के लिए जो सपना देखा था आज वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से साकार हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि निःशुल्क गैस कनेक्शन मिल जाने से महिलाओं को सदियों से चूल्हे एवं लकड़ी से खाना बनाने के कारण धुएं और चूल्हे की तपन को सहने की पीड़ा से मुक्ति मिलेगी। उन्होनें बताया कि राजनांदगांव जिले में डेढ लाख परिवारों को आगामी ढाई सालों में निःशुल्क गैस कनेक्शन मिलेगें।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close