चौथी बार फिर से भाजपा सरकार-धरमलाल

Shri Mi
2 Min Read

DLK3रायपुर।भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों में हुए छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की ऐतिहासिक एवं आशातीत सफलता के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठन को बधाई एवं विजयी हुए छात्र नेताओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए उत्साह की बात है कि युवा छात्रों ने विश्वविद्यालयों चुवाव में हमारे छात्र संगठन को अधिक संख्या में विजयी बनाया है और हम आशा करते हंै कि विजयी उम्मीदवार छात्र-छात्रओं की अपेक्षाओं में खरे उतरेंगे और उनकी भावनाओं को सही मंच तक पहुंचाने व समस्याओं का निराकरण कराने में सफल होंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                       भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि  तीन बार लगातार भाजपा सरकार बनाने के पीछे युवा मतदाताओं का विशेष योगदान रहा है और यह जीत बताती है कि आज का छात्र जो कल का भविष्य बनेगा उन्होने पुन: हमारी छात्र ईकाई को विजयी बनाकर साफ संकेत दे दिया कि चौथी बार फिर से भाजपा सरकार।

                                      कौशिक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल झूठा प्रचार प्रसार कर सत्ता हासिल करना चाहती है लेकिन 60 साल के शासन की कोई भी उपलब्धि उनके पास नहीं है जिसको बताकर कांग्रेस अपने लिए वोट मांग सके। कांंग्रेस झूठे प्रचार को चुनावी सगुफा बनाकर सत्ता पाना चाहती हंै जिसमें कांग्रेस पार्टी कभी सफल नहीं होगी।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close