पीएम ने दिया महिलाओं को गैस कनेक्शन का तोहफा-धरम

Shri Mi

ujjwal_bilhaबिलासपुर(बिल्हा)।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने रविवार को बिल्हा विकासखण्ड में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत् निःशुल्क गैस वितरण का शुभारंभ किया। खाद्य मंत्री ने प्रतीक स्वरूप 5 महिलाओं को गैस कनेक्शन, चूल्हा एवं सिलेण्डर वितरण किया। गांवों के विकास और गरीबों के उत्थान से ही देश प्रगति करेगा। इसी के अनुरूप देश के प्रधानमंत्री ने विभिन्न योजनाओं को लागू किया है। खाद्य मंत्री श्री मोहले ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना देश के विभिन्न राज्यों में लागू की गई है। लेकिन सबसे कम दर पर छत्तीसगढ़ राज्य में उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि गैस मिलने से महिलाओं को धूंए से निजात मिलेगी और दमा एवं सांस की बीमारियों से राहत मिलेगी। योजना के तहत् आवश्यकता के अनुरूप गांव-गांव में गैस एजेंसी खोली जायेेगी। ताकि लोगों को गैस सिलेण्डर की आपूर्ति हो सके। गैस का उपयोग से जंगल सुरक्षित रहेगी। इसके साथ ही खाना बनाने में सहुलियत एवं समय भी बचत भी होगी। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को इसका सही तरीके से उपयोग करने की सलाह दी।

                                                      कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन के रूप में उपहार दिया है। इससे यहां के महिलाओं को राहत मिलेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना की भी जानकारी दी। श्री कौशिक ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यहां स्मार्ट कार्ड दिया गया है। इसके माध्यम से 30 हजार रूपये तक निःशुल्क चिन्हित अस्पतालों में उपचार करा सकते हैं। उक्त राशि को बढ़ाने का विचार किया जा रहा है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को तीजा पर्व की शुभकामनाएं दी।

                                                        सांसद लखनलाल साहू ने भी कहा कि इस योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिलना चाहिए। इसके प्रति विशेष ध्यान दें। चूंकि यह जरूरतमंद लोगों से जुड़ी योजना है। इसका बेहतर क्रियान्वयन होना चाहिए। कलेक्टर श्री अन्बलगन पी. ने कहा कि इस योजना के तहत् गैस कनेक्शन के लिए शुरूआत में हितग्राहियों से 200 रूपये लिये जा रहे हैं। जिसमें से 140 रूपये का सब्सिडी सीधे हितग्राहियों के खाते में आयेगी। इस तरह से हितग्राहियों को केवल 60 रूपये ही खर्च करना पड़ेगा। उन्होंने सावधानीपूर्वक उपयोग करने की सलाह दी। उज्जवला योजना के संबंध में जिला नोडल अधिकारी श्री अजय यादव ने विस्तृत जानकारी दी।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close