गैर संवैधानिक सत्ता केन्द्र बने मुख्यमंत्री पुत्रः कांग्रेस

Chief Editor
3 Min Read
bhupesh1
      रायपुर ।  भाजपा के सोनिया गांधी पर यूपीए सरकार में गैर संवैधानिक एथारिटी होने के आरोपो पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने कहा कि सांसद अभिषेक सिंह के अपने क्षेत्र के दौरे के दौरान 6 अधिकारियो ईई, एसडीओ, सब इंजीनियर को निलंबित किया है। भाजपा की छत्तीसगढ़ सरकार स्पष्ट करे कि अभिषेक सिंह के किस अधिकार से और किस हैसियत से इन अधिकारियों को निलंबित किया गया है?

शनिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों  से बातचीत के दौरान श्री बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के बेटे सांसद बेटे अभिषेक सिंह के कहने पर 6-6 अधिकारियों का निलंबन हो रहा है और अन्य सांसद विधायक की सदन में उठायी गयी आवाज अनसुनी की जा रही है। वास्तव में छत्तीसगढ़ में गैर संवैधानिक सत्ता केन्द्र की स्थिति बन चुकी है। गैर संवैधानिक कार्य भाजपा के लोग करते है और गलत आरोप कांग्रेस पर लगाते है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बघेल ने केन्दआीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर सुकमा के मामले में दो-दो बार यू-टर्न लेने का आरोप लगाते हुये कहा कि मोदी सरकार यू-टर्न की सरकार है। बार-बार यू-टर्न लेते है। राजनाथ सिंह, रमन सिंह दोनो को यह स्पष्ट करना चाहिये कि नक्सल समस्या को राज्य की समस्या मानते है या देश की। राजनाथ सिंह यह भी स्पष्ट करे कि माओवाद की समस्या से निपटने के लिये भाजपा सरकार क्या करने जा रही है? भारत के प्रधानमंत्री के मंच ढहने की घटना की जांच राजनाथ सिंह करायेंगे क्या? भूख से मौत की दूसरी घटना प्रकाश में आयी है। पीडीएस सिस्टम की कलई खुल गयी है। होर्डिंग में अब चाउर वाला बाबा लिखना बंद हो गया। भाजपा के लोगो ने चाउर वाले बाबा पुकारना बंद कर दिया है। नान घोटाले के बाद रमन सिंह गरीबों के चांवल को खाने वाले नेता की छवि बन गयी है। भूख से मौते पीडीएस में हुयी नान घोटाले के कारण ही हो रही है। मुख्यमंत्री रमन सिंह मदद करने के बजाय नर्मदापुर की घटना मृत बालक के पिता को मंद बुद्धि बता रहे है। इससे ज्यादा दुखद बात और क्या हो सकती है। राशन मनरेगा, भू-अधिग्रहण में भाजपा के नेताओं के दावों की कलई खुल गयी है। बालको के द्वारा नर्मदापुर के मृत बालक के परिवार की दो एकड़ भूमि दो वर्ष पूर्व अधिग्रहित कर ली गयी। दो वर्ष से इस परिवार को मुआवजा नहीं मिला। भूख से हो रही इन मौतों के लिये दोशी और जिम्मेदार मुख्यमंत्री रमन सिंह है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे
close