रेलवे की पेंशन अदालत 15 सितम्बर को

Shri Mi
2 Min Read

railwaal_picasa- Copyबिलासपुर।रेलवे सेवा से सेवानिवृत कर्मचारियों के पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु समय-समय पर पेंशन अदालत का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनो मंडलो बिलासपुर, रायपुर, नागपुर एवं वैगन रिपेयर शाप/रायपुर, मोतीबाग वर्कशाप/नागपुर और सामान्य भंडार डिपो/रायपुर में 15 सितम्बर को विराट पेशन अदालत -2016 आयोजित किया जा रहा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                   7वें वेतन आयोग के सिफारिश के आधार पर अब न्यूनतम पेंशन भुगतान स्वतः स्फूर्त होकर रेलवे द्वारा बढा़ते हुए 9000 रू. कर दी गई है, इसी प्रकार अन्य मदो के भुगतान में भी नियमानुसार परिवर्धित रूप से तय की गई है। पेंशन अदालत में मुख्य रुप से सेवानिवृत कर्मचारियों के गलत पेंशन निर्धारण, परिवार पेंशन के लिए उत्राधिकारी, निःशक्त पेंशन आदि समस्याओं का निपटारा किया जाता है।

                                  पेंशन अदालत में अपने पेंशन संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु बिलासपुर मंडल से सेवानिवृत हुए कर्मचारी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/बिलासपुर, रायपुर मंडल से सेवानिवृत हुए कर्मचारी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/रायपुर, नागपुर मंडल से सेवानिवृत हुए कर्मचारी वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/नागपुर, वैगन रिपेयर शाप रायपुर से सेवानिवृत हुए कर्मचारी वर्कशाप कार्मिक अधिकारी/रायपुर, मोतीबाग वर्कशाप नागपुर से सेवानिवृत हुए कर्मचारी सहायक कार्मिक अधिकारी/मोतीबाग नागपुर, सामान्य भंडार डिपो रायपुर से सेवानिवृत हुए कर्मचारी सहायक कार्मिक अधिकारी/ सामान्य भंडार डिपो रायपुर, मुख्यालय से सेवानिवृत हुए कर्मचारी मुख्य कार्मिक अधिकारी/ द.पू.म.रे. बिलासपुर से सम्पर्क कर सकते है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close