गुरुवार को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।नगर भारतीय जनता पार्टी के गुरुवार को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर रही है, जिसमें प्रदेश के जाने माने डाक्टर्स अपनी सेवाएं देगें।गुरूवार को गुजराती समाज भवन टिकरापारा बिलासपुर में भाजपा पूर्व मण्डल के वार्ड क्रमांक- 35 से 43 तथा भाजपा रेल्वे मण्डल के वार्ड क्रं.- 60 से 64 में वार्डवासियों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एन.एच.एम.एम.आई. नारायणा हास्पिटल रायपुर के जाने माने आर्थोलाॅजीस्ट, न्यूरोलाॅजीस्ट कार्डियेक, यूरो सर्जन, मेडीसीन तथा अन्य डाक्टरों के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                                  सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित विशाल स्वास्थ्य शिविर में इन वार्डो एवं क्षेत्रों के कोई भी नागरिक शिविर स्थल में पहुंचकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते है, अनेक प्रकार की बीमारियों के स्पेशलिस्ट डाक्टरों द्वारा निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा तथा भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में, संजीवनी सहायता कोष, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायू) के तहत् निःशुल्क इलाज कराया जाएगा। संजीवनी सहायता कोष के तहत् 30 गंभीर बीमारियों का निःशुल्क इलाज प्रदेश व प्रदेश के बाहर निजी व शासकीय चिकित्सालयों में होगा। इसके लिए गरीबी रेखा व मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के कार्डधारियों को ही इसका लाभ मिलेगा।

                                 इसी तरह मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के बच्चो का हृदय संबंधी इलाज मुफ्त होगा। इस योजना के तहत् छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य होगा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायू के तहत् 0 से 18 वर्ष तक के शासकीय स्कूलों के अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं बच्चो का निजी व शासकीय अस्पतालों में सभी प्रकार की बीमारियों का मुफ्त ईलाज होगा।

                                 इस मौके पर महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, जोन प्रभारी उदय मजुमदार, व्हीरामाराव, मण्डल अध्यक्ष सुब्रत दत्ता, जी.रविकुमार, तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से आव्हान किया है कि, जो भी व्यक्ति अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराना चाहते है, वे गुजराती समाज भवन टिकरापारा पहुंचकर इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त कर सकते है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close