सीयू स्टूडेंट्स के जीरो बैलेंस मे खुलेंगे बैंक अकाउंट

Shri Mi
1 Min Read

gguबिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भारत सरकार की विभिन्न बीमा योजनाओँ का लाभ प्रदान करने के लिए सभी छात्र-छात्राओं का (जिनका बैंक खाता नहीं खुला है) जीरो बैलेंस बैंक खाता खोले जाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन 20 सितंबर 2016 को विश्वविद्यालय में किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                      कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता के द्वारा विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में प्रात: 10.30 बजे विभिन्न बैंकों द्वारा लगाए गए शिविर का उद्घाटन करेंगी। शिविर के माध्यम से विभिन्न बैंक विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओँ के जीरो बैंलेस खाते खोलेंगे। छात्र-छात्राओँ को बैंक खाते खोलने के लिए फोटो पहचान पत्र, फोटोग्राफ एवं एड्रेस प्रूफ के साथ शिविर में पहुंचना होगा ताकि आसानी से उनके खाता खोले जाने की प्रक्रिया पूर्ण हो सके।

                                             बैंक में खाता खुलने के पश्चात ही विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को भारत सरकार की दो महत्वपूर्ण बीमा योजना- प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close