नर्स से छेड़छाड़

Chief Editor
3 Min Read

 

JILA ASPTAL

बिलासपुर— जिला चिकित्सालय में पदस्थ एक नर्स से बीती रात एक युवक ने छेड़छाड़ कर उसे घायल करने का प्रयास किया। शोर मचाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। मामले मे यह भी पता चला है कि युवक घटना से कुछ समय पहले भी नर्स केबीन में घुसकर बदतमीजी का प्रयास किया था। घटना की शिकायत पीड़ित नर्स ने आरएमओ से की है। वहीं नर्सों ने सुरक्षा की मांग को लेकर एक बैठक का भी आयोजन किया।

जिला चिकित्सालय मे पदस्त स्टाफ नर्स से छेडछाड करने की घटना से जिला अस्पताल में दहशत का माहौल है। नर्सों का कहना है कि अस्पताल में पहले भी उस युवक ने कई बार महिला कर्मचारियों के साथ बदसलुकी का प्रयास किया है। नर्सों के अनुसार खिड़की के रास्ते अस्पताल में दाखिल होता है। और नर्सों के सामने पहुंचकर कपड़े उतार देता है। उस युवक की हरकतों से परेशान जिला चिकित्सालय की नर्सों ने पहले भी सिविल सर्जन से शिकायत कर सुरक्षा की मांग कर चुके हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन ने इस तरह ध्यान नहीं दिया। कल रात्रि हुई इस घटना के बाद महिला कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा का भय सताने लगा है।

NUSE_SHASHI

जिला चिकित्सालय में महिला कर्मचारियों के साथ हो रही छेड़छाड़ से परेशान कर्मचारियों ने आर.एच.एम.ओ. से मुलाकात कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि दो दिन के भीतर रात्रि कार्य के दौरान महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार होता है तो वह रात्रि कालीन सेवा का वहिष्कार करेंगे। मामले में मुकेश जायसवाल ने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा के पर्याप्त सुरक्षा है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा के और भी बेहतर इंतजाम किये जाएंगे।

 

जिला चिकित्सालय में महिला कर्मचारियों के साथ हो रही छेड़छाड़ की घटना से लोगों में गहरा आक्रोश है। वही बार बार शिकायत के बाद भी प्रबंधन के कान में जूं नहीं रेंगने से स्टाफ ने अब आंदोलन का मन बना लिया है। उपर से आर.एच.एम.ओ. का कहना है कि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। सोचने वाली बात है कि यदि यही इतंजाम है तो नर्से रात्रिकालीन सेवा क्यों करें जहां उनकी इज्जत को उछालने का प्रयास किया जा रहा हो।

 

 

close