प्रभात फेरी कर सफाई का जगाया अलख…जवानों को श्रद्धांजली

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
DSC_0210बिलासपुर— रेल प्रशासन ने स्वच्छ समर्पण थीम पर स्वच्छता सप्ताह के आठवें दिन स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत का प्रभात फेरी कर सन्देश दिया। रेलवे कालोनी और रिहायशी इलाकों को साफ रखने की अपील की। मंडल के सभी स्टेशनों में नुक्कड़ नाटकों का आयोजन कर यात्रियों के बीच सफाई के प्रति जागरूकता का पैगाम दिया।
                           बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया, अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रश्मि गौतम, वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता एस.के.सेनापती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पी.के.सरदार, मुख्य संरक्षा अधिकारी पी.एन.खत्री, वरिय मंडल कार्मिक अधिकारी आर.गणेश, वरिय मंडल सुरक्षा आयुक्त भवानी शंकर नाथ और अन्य अधिकारियों ने जनजीवन को जागरूक करने प्रभात फेरी कर सफाई का संदेश दिया।
              रेल अधिकारियों ने सुबह साढ़े छः बजे सेकरसा मैदान से गिरिजा चौक, वायरलेस कालोनी, पुराना भारत माता स्कूल , 12 खोली होते हुए स्टेशन पहूंचकर बुधवारी बाजार होते हुए सेकरसा मैदान तक प्रभात फेरी निकाली। अधिकारियों ने लोगों को स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत, क्लीन रेल ग्रीन रेल, सबने यह ठाना है, भारत को स्वच्छ बनाना है और मेरा रेल साफ हो जिसमें सबका हाथ हो जैसे संदेशों को बुंलद किया। कालोनिवासियों और राहगीरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने समर्पण भाव से स्वच्छता में भागीदारी करने की शपथ ली।
बिलासपुर स्टेशन में सुबह 10  बजे उरी आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को सभी ने श्रद्धांजली  दी। एसईसीआर के स्काउट और गाइड के साथ रेलवे स्कूली छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया। रेलवे परिक्षेत्र और गाडियों में गंदगी नहीं फैलाने का संदेश दिया। कला प्रदर्शनी का आजोजन कर लोगों तक संदेश पहुंचाया कि सभी रोगों की एक दवाई, घर में रखो साफ-सफाई।
 DSC_0336
              छात्रों ने नुक्कड़ नाटक और कला प्रदर्शन के जरिए  मेरा शहर साफ हो, इसमें सबका हाथ हो, सुनो क्या कहती है ये आत्मा, कूडे कचरों का करो खात्मा, अगर रेल स्वच्छ रहेगा, तभी तो भारत तंदूुरूस्त बनेगा का स्लोगन दिया।
                      नुक्कड-नाटक और कला प्रदर्शनी से प्रभावित होकर मलिया ने स्वच्छता अभियान के लिए स्काउट एवं गाइड टीम को 5000 रूपये और प्रत्येक स्कूलों को 2000 रूपये का नगद पुरस्कार देने का एलान किया।
                         कार्यक्रम के दौरान स्टेशन प्रबंधक किशोर निखारे, मंख्य वाणिज्य निरीक्षक धनंजय कुमार, और अन्य कर्मचारियों ने सभी प्लेटफार्म में रैली निकाल कर यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्वच्छता-सप्ताह के अंतिम दिन 25 सितम्बर को स्वच्छ आहार थीम पर खानपान से संबंधित बेहतर वातावरण पैदा करने की दिशा में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान स्टेशनों के जन आहार, रेस्टोरेंट, केटरिंग यूनिट, मोबाइल केटरिंग यूनिट, फूड स्टाॅल एवं गाडियों में पेंट्रीकार की विशेष निरीक्षण कर खानपान की बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित की जायेगी।
close