रायपुर—अमित जोगी ने राज्य में धान खरीदी 15 नवंबर की बजाय 15 अक्टूबर से शुरु करने की मांग की है। सीएम को पत्र लिखकर बताया है कि किसानों को उनके सबसे बड़े त्यौहार दिवाली मनाने के लिए रकम उनके हाथ में होगी। इससे किसान बिचौलियों को औने.पौने दामों में धान बेचने से भी बच जाएंगे।
अमित जोगी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर धान खरीदी 15 नवंबर से की वजाय 15 अक्टूबर से करने को कहा है। जोगी ने बताया कि त्यौहार मनाने के लिए किसान या आम आदमी अपने स्तर पर पूरी तैयारी करता है। किसान का यदि त्यौहार के समय जेब खाली रहेगा तो वह अपनी खुशियों को कैसे मनाएगा।
जोगी ने कहा कि राज्य में धान की फसल अक्टूबर मध्य तक तैयार हो जाती है। इस दौरान किसान कटाई भी शुरु कर देता है। ऐसे में अगर दिवाली के बाद धान खरीदी होने के कारण किसान त्यौहार मनाने के लिए धान बिचौलियों के हाथों बेचेगा। बिचौलिये मेहनत की कमाई को औने.पौने दामों में खरीदेंगे। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा।