पीसीसी अध्यक्ष की पदाधिकारियों से आंदोलन पर चर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160929_195318(1)बिलासपुर— प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल देर शाम एक दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे है। बघेल दूसरे दिन 28 सितम्बर को सुबह छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करेंगे। कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार पत्रकारों से चर्चा के बाद भूपेश बघेल कोरबा के लिए रवाना होंगे।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                     कांग्रेस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार देर शाम पीसीसी अध्यक्ष बिलासपुर पहुंच गये हैं। अभय नारायण राय ने बताया कि बघेल 28 तारीख की सुबह छत्तीसगढ़ भवन में प्रदेश और जिला कांग्रेस पदाधिकारियों से बातचीत के बाद पत्रकारों से रूबरू होंगे। पत्रकारों से चर्चा के बाद कोरबा के लिए रवाना होंगे।

                    अभय नारायण ने बताया कि भूपेश बघेल कोरबा में दोपहर 1 बजे चिटफंट अभिकर्ता-निवेशक संघ के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उसी दिन शाम चार बजे कोरबा से बिलासपुर होते हुए भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे।

                                  जानकारी के अनुसार बिलासपुर पहुंचने के बाद भूपेश बघेल ने जेल भरो आंदोलन की सफलता पर जिला और प्रदेश पदाधिकारियों से बातचीत की है। इसके पहले कांग्रेसियों ने बघेल का जमकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, शहर अध्यक्ष नरेन्द्र बोलर, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता शिवा मिश्रा, डाॅ. बद्री जायसवाल, आशीष सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित थे।

                       पदाधिकारियों से बातचीत के दौरान ब्लाक अध्यक्ष शशि देवांगन, संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव अर्जुन तिवारी, महेश दुबे,  भुवनेश्वर यादव, रामशरण यादव, विवेक बाजपेयी, कृष्ण कुमार यादव, कोरबा जिला अध्यक्ष हरीश परसाई, जांजगीर जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष भावेन्द्र गंगोत्री, आशीष गोयल, शिबली मिराज खान, अमितेश राय, कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर, अजय सिंह, विजय वर्मा, पिनाल उपवेजा, अनिल सिंह चैहान, धर्मेश शर्मा, स्वप्निल शुक्ला, देवेन्द्र सिंह बाटू, सुधांशु मिश्रा, अरविन्द शुक्ला, दीपांशु श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला, शैलेन्द्र जायसवाल, मनोज शर्मा, महेन्द्र बोलर, गौरव दुबे, लक्की यादव भी उपस्थित थे।

close